{"_id":"59d27d1f4f1c1bd0538b55be","slug":"131506966815-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रपुर में बिजली कटौती को लेकर हाहाकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रपुर में बिजली कटौती को लेकर हाहाकार
Updated Mon, 02 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। अंधाधुंध बिजली कटौती से रुद्रपुर में हाहाकार मचा है। नगर सहित क्षेत्र में लोगों को महज पांच घंटे बिजली की आपूर्ति मिल रही है। उमसभरी गर्मी में बिजली गायब होने से लोग बेहाल हैं। अंधेरे में त्योहार मना चुके लोगों को अब भी बिजली शेड्यूल के मुताबिक नहीं मिल रही।
क्षेत्र में नवरात्र और मोहर्रम का त्योहार बिजली कटौती से फीका रहा। बिजली आपूर्ति को लेकर लोग प्रदेश सरकार और जनप्रतिनिधियों को कोस रहे हैं। बिजली उपभोक्ता जमाल अहमद ने कहा कि मोहर्रम के त्योहार में रातभर अंधेरे में लोग घूूमे। त्योहार पर भी प्रदेश सरकार ने बिजली ठीक ढंग से नहीं दी। सुनील श्रीवास्तव ने कहा कि उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती लोगों को रूला रही है। दिन में गर्मी और रात में मच्छर लोगों को परेशान कर रखे हैं। लोग चैन की नींद भी नहीं सो पा रहे हैं। अभय विश्वकर्मा ने कहा कि दिन में बिजली नहीं मिलने से धंधा चौपट चल रहा है। जेनरेटर चलाकर दुकानदारी करनी पड़ रही है। विभाग इमरजेंसी कटौती के नाम पर अब बीस घंटे तक बिजली नहीं दे रहा। उपेंद्र कुमार ने कहा कि रुद्रपुर के जनप्रतिनिधि बिजली आपूर्ति दिलाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे। एसडीओ एके पाल ने कहा कि दुर्गा विसर्जन और मोहर्रम जुलूस को लेकर बिजली कटौती चल रही है। शीघ्र ही आपूर्ति व्यवस्था ठीक हो जाएगी।