फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   परिषदीय स्कूलों में पठन पाठन

परिषदीय स्कूलों में पठन पाठन

Wed, 02 Aug 2017 10:19 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में पठन पाठन
देवरिया। शिक्षामित्र बुधवार से स्कूलों में लौट आए। इसके चलते परिषदीय स्कूल गुलजार दिखे। शिक्षकों ने पठन-पाठन में हिस्सा लिया। छात्रों की कॉपी को जांचा। पढ़ाने के अलावा होमवर्क भी दिया। शिक्षकों को बीच पाकर छात्र-छात्राएं खुश नजर आए।
विज्ञापन

‘अमर उजाला की टीम’ राघवनगर स्थित स्वामी विवेकानंद प्राथमिक विद्यालय में 11.20 बजे पहुंची। शिक्षामित्र संध्या गुप्ता क्लास ले रही थीं। उन्होंने बताया कि हम लोग पठन-पाठन में जुट गए हैं। अब सरकार हम लोगों के बारे में जल्द निर्णय ले तो बेहतर रहेगा। कक्षा चार के छात्र करन कुमार ने बताया कि सामाजिक विषय पढ़ाया है। जबकि कक्षा पांच की रिचा प्रजापति ने बताया कि हिंदी में इमला लिखवाया है। शिक्षामित्र संतोष गुप्त की मानें तो आंदोलन के दौरान भी वह पढ़ाने आते थे। छुट्टी के बाद विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेते थे। कक्षा तीन की छात्रा दिव्या ने बताया कि संस्कृत पढ़ाया है। सर छुट्टी में भी आते थे। कक्षा पांच के अजीत प्रजापति ने कहा कि सर ने होमवर्क दिया है। उसे पूरा कर के आऊंगा। दिन में 11.55 बजे, देवरिया खास स्थित स्वामी दयानंद प्राथमिक विद्यालय का माहौल शांत दिखा। बीटीसी प्रशिक्षु क्लास में बच्चों को पढ़ाती मिलीं। शिक्षामित्र और प्रभारी प्रधानाध्यापक गीतांजली वर्मा ने कक्षा पांच की छात्रा पूजा कुशवाहा से होमवर्क के बारे में जानकारी तलब की। उन्होंने बताया कि स्कूल से छुट्टी के बाद आंदोलन में शामिल होने जाती थीं। स्कूल के संचलन का कर्तव्य है। कक्षा दो की रिया ने कहा कि मैडम हिंदी के अलावा अन्य विषय भी पढ़ाती हैं। जबकि रूबी ने कॉपियों को दिखाया जिसमें होमवर्क को चेक करने की तिथि अंकित थी।
विज्ञापन


गलतियों को दुरूस्त ठीक कराती हैं मैडम
प्राथमिक विद्यालय देवपुर-रजला सेंटर चौराहे पर दोपहर 12.30 बजे टीम पहुंची। शिक्षामित्र सुमन चौरसिया पढ़ाने में तल्लीन दिखीं। कक्षा तीन के नन्हे ने बताया कि मैडम रोज आती हैं। क्लास वर्क देने के बाद निगरानी करती हैं। कॉपियों में गलतियों को ठीक कराती है। कक्षा चार की जानकी ने बताया कि मैडम ने पढ़ाई के अलावा होमवर्क भी दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed