{"_id":"604e4fc18ebc3e592e0ea4da","slug":"13-sent-to-jail-over-head-tank-construction-begins-deoria-news-gkp3883622107","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 ग्रामीणों को भेजा जेल, रामपुर धौताल गांव में टंकी निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 ग्रामीणों को भेजा जेल, रामपुर धौताल गांव में टंकी निर्माण शुरू
विज्ञापन
पानी की टंकी के निर्माण के विरोध में हुई मारपीट में 13 अभियुक्त गिरफ्तार।
- फोटो : DEORIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
13 ग्रामीणों को भेजा जेल, रामपुर धौताल गांव में टंकी निर्माण शुरू
बंजरिया बाजार। विकास खंड पथरदेवा के रामपुर धौताल गांव में घटना के तीसरे दिन रविवार को पुलिस और अधिकारियों ने टंकी का निर्माण शुरू करा दिया। गांव में सन्नाटे के बीच अफसर दिनभर जमे रहे। पुलिस छावनी के रूप में तब्दील गांव में निर्माण के समय किसी की हिम्मत विरोध करने की नहीं हुई। पुलिस ने 13 आरोपितों को नकदी और मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस की बड़ी कार्रवाई से गांव के कुछ अज्ञात आरोपियों में दहशत व्याप्त होने के कारण वह घर छोड़कर फरार है।
पथरदेवा ब्लाक के रामपुर धौताल गांव में शुक्रवार को टंकी के निर्माण के दौरान हुए विवाद के बाद रविवार की सुबह भारी पुलिस बल के साथ नायब तहसीलदार धर्मवीर सिंह, एक्सईएन प्रदीप कुमार चौरसिया व जेई अनुप श्रीवास्तव ने टंकी का निर्माण शुरू कराने पहुंचे। करीब 50 से अधिक राजमिस्त्री और 100 मजदूरों ने कार्य शुरू कर दिया था। तरकुलवा थाना प्रभारी प्रदीप शर्मा, महुआडीह थानाध्यक्ष राममोहन सिंह पुलिस के साथ पीएसी के जवान गांव के चारों तरफ फ्लैग मार्च कर रही थे। पुलिस की मौजूदगी में दिनभर कार्य किया गया। शाम को भी पुलिस के जवान जमे रहे। जबकि मौके पर राजस्व निरीक्षक रामा प्रसाद, मुन्ना प्रसाद, लेखपाल गिरीश यादव, विवेक गुप्ता के साथ राजस्व विभाग की टीम भी मौजूद रही।
टंकी निर्माण का विरोध करना पड़ा महंगा
बंजरिया बाजार। तरकुलवा थाना क्षेत्र के रामपुर धौताल में शुक्रवार को अधिशासी अभियंता व अवर अभियंता की मौजूदगी में ठेकेदार तथा मजदूरों पर हुए हमले के आरोपियों को पुलिस ने रविवार को जेल भेज दिया। जल निगम के अवर अभियंता रजनीश जायसवाल की तहरीर पर 10 नामजद और 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ करीब एक दर्जन गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने मौके से कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया था। मुकदमे वांछित लोगों को रविवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर प्राथमिक विद्यालय पगरा के पास से घटना के आरोपी नौशाद अहमद, शाहबुद्दीन, अमजद, रवींद्र यादव, जमशेद आलम, असद अली, सगीर आलम, नसीम शाह, रोज मोहम्मद,इजहार, अली अकरम,इबरार,हरेन्द्र यादव निवासी रामपुर धौताल को गिरफ्तार कर लिया है। इनके पास से पीड़ित ठेकेदार का छीना गया मोबाइल फोन और 12 हजार रुपये भी पुलिस ने बरामद किया है।