फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   13 new dengue patients found

Deoria News: डेंगू के 13 नए मरीज मिले

Sat, 04 Nov 2023 01:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 04 Nov 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
13 new dengue patients found
मेडिकल कॉलेज के वार्ड में भर्ती 27 मरीजों का चल रहा इलाज
विज्ञापन

डेंगू पर सावधानी बरतने की जरूरत, लक्षण मिलने पर डॉक्टर से करें संपर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में डेंगू मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार की शाम से शुक्रवार की दोपहर तक 13 नए मरीज भर्ती किए गए। जांच के लिए ब्लड का नमूना भेजा गया है। वार्ड में भर्ती 27 मरीजों का इलाज चल रहा है।
दूसरे प्रांत और प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले लोगों के अलावा शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में भी डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। शहर के एक मोहल्ले का किशोर एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में दवा कराने पर आराम नहीं मिला। इसके बाद परिजन उसे मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराए। सलेमपुर क्षेत्र की एक महिला आठ दिन से बुखार की चपेट में हैं। प्राइवेट में दवा से आराम नहीं मिलने पर जांच कराई। रिपोर्ट आने के बाद अस्पताल में भर्ती हुई। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक चार दिन से बुखार से पीड़ित है। प्राइवेट में दवा लेने से आराम नहीं मिला। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

शहर क्षेत्र के एक व्यक्ति रविवार को बुखार से पीड़ित हो गए। प्राइवेट में इलाज व जांच कराए। रिपोर्ट आने के बाद परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। भाटपाररानी क्षेत्र का किशोर बीस अक्तूबर को विंध्याचल गया था, जहां बुखार से पीड़ित हो गया। दवा लेने पर आराम हो गया। 29 अक्तूबर को फिर बुखार आने पर इलाज व जांच कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट आने के बाद बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज के ओपीडी में दिखाए और जांच कराए। रिपोर्ट आने के बाद भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया। शहर के एक मोहल्ले का एक व्यक्ति पांच दिन से बुखार से पीड़ित है। जांच रिपोर्ट आने पर परिजनों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।


डेंगू को लेकर सावधानी बरतने की जरूरत है। लक्षण मिलने व दिक्कत होने पर डॉक्टर से संपर्क कर इलाज कराएं। मेडिकल कॉलेज में मरीजों के लिए दवा, जांच व प्लेटलेट्स की निशुल्क सुविधा है। इसके लिए अलग से वार्ड बनाया गया है।
-डॉ. एचके मिश्र, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed