फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   12th-grade student Katyayani posed as an inspector and heard complaints at Khukhundoo police station.

Deoria News: 12 की छात्रा कात्यायनी ने इंस्पेक्टर बन खुखुंदू थाने में सुनी फरियाद

Sat, 27 Sep 2025 10:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 27 Sep 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
12th-grade student Katyayani posed as an inspector and heard complaints at Khukhundoo police station.
फोटो..................
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। मिशन शक्ति के तहत शुक्रवार को 12 वीं की छात्रा कात्यायनी यादव एक घंटे के लिए खुखुंदू इंस्पेक्टर बन फरियादियों की फरियाद सुनी। कालेज की अन्य छात्राएं और प्रधानाचार्य भी मौजूद रहे। बगल में इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर भी मौजूद थे।


इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि मिशन शक्ति के तहत भारत-भारती यमुना जगरनाथ इंटर कॉलेज की 12 वीं की छात्रा कात्यायनी यादव को खुखुंदू थाने का इंस्पेक्टर बनाया गया था। एक घंटे तक वह थानेदार की कुर्सी पर बैठकर फरियादियों की फरियाद सुनी। इस दौरान कुछ नाबालिग मनचलों को भी पकड़ कर लाया गया था। उसने मनचलों को थानेदार का रौब दिखाते हुए अल्टीमेटम दिया कि सुधर जाओ वरना पुलिस से बच नहीं पाओगे। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष फोकस करते नजर आई। उधर, स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और कोचिंग सेंटरों पर पहुंच छात्राओं को जागरूक करते हुए उन्हें मनचलों से बचाव के लिए जानकारियां दी। इसके अलावा नाबालिग मनचलों को पकड़कर उन्हें दंडित भी किया गया। इंस्पेक्टर ने कहा कि आगे भी अभियान चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed