{"_id":"65d25dba290404506d0e24d6","slug":"1275-candidates-left-the-exam-on-the-second-day-of-police-recruitment-exam-deoria-news-c-205-1-ksh1001-112791-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 1275 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पुलिस भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन 1275 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
-गहन जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने दिया गया
-नगर के छह समेत जिले में कुल 22 परीक्षा केंद्रों को दो जोन और छह सेक्टर में बांटा गया
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा में रविवार को दूसरे दिन रविवार को भी बहुत ही सख्ती देखने को मिली। परीक्षा के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हुए थे। अभ्यर्थी निर्धारित समय से दो घंटे ही पहले ही परीक्षा केंद्र पर पहुंच गए थे। गहन जांच के बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने दिया गया। सख्ती के चलते इस परीक्षा के दूसरे दिन कुल 1,275 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।
जिले के 22 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक परीक्षा हुई। परीक्षा के दूसरे दिन रविवार को दोनों पालियों में 21,345 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें से 20,070 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1275 अभ्यर्थी शामिल नहीं हुए। प्रथम पाली की परीक्षा 10 से 12 तथा द्वितीय पाली की तीन बजे से पांच बजे तक हुई। नगर के छह समेत जिले में कुल 22 परीक्षा केंद्रों को दो जोन और छह सेक्टर में बांटा गया। सभी केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक के अलावा तहसील और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को स्टेटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया। सभी केंद्रों के साथ शहर में पर्याप्त पुलिस बल को तैनात किया गया था।
केंद्र के मुख्य गेट पर सीटिंग प्लान चस्पा किया गया। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए गेट पर ही क्लॉक रूम बनाया गया। एएसपी, सीओ दोनों पालियों में केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। डीएम उमेश मिश्र और एसपी धवल जायसवाल परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। इसके साथ ही सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट अपने क्षेत्र के केंद्रों का निरीक्षण करते रहे।