{"_id":"69501a6450edbf05450084f2","slug":"126-vehicles-challaned-for-violating-rules-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-171113-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: नियमों के उल्लंघन में 126 वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: नियमों के उल्लंघन में 126 वाहनों का चालान
Sat, 27 Dec 2025 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 27 Dec 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए यातायात पुलिस ने शनिवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया।
यातायात प्रभारी गुलाब सिंह के नेतृत्व में शहर क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान मालवीय रोड पर सड़क पर वाहन खड़ा कर सवारी भरने वाले ऑटो और टेंपो चालकों पर कार्रवाई की गई।
वहीं शाही कटरा के पास नो पार्किंग क्षेत्र में खड़े वाहनों के विरुद्ध भी मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान और सीज की कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस ने अभियान के दौरान कुल 126 वाहनों का ई-चालान किया, जबकि चार वाहनों को सीज किया गया। संवाद