फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   126 projects from 24 schools came to Children's Science Congress

Deoria News: बाल विज्ञान कांग्रेस में 24 विद्यालयों के आए 126 प्रोजेक्ट

Wed, 18 Oct 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 18 Oct 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
126 projects from 24 schools came to Children's Science Congress
देवरिया। 31 वें जनपद स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन युग निर्माण शिक्षण संस्थान इंटर कॉलेज प्रांगण में बुधवार को हुआ। इसमें स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए अपने परितंत्र को समझने के विषय पर जनपद के 24 विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने 126 प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए गए। अंत में प्रदेश स्तर पर हुए चार प्रोजेक्ट चयनित हुआ।
विज्ञापन

12 सदस्यीय निर्णायक मंडल ने इन प्रोजेक्ट की जांच करने के बाद इसकी घोषणा की। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ रामपुर विश्वविद्यालय के पूर्व विभाग अध्यक्ष प्रो. शशि भूषण श्रीवास्तव एवं प्रबंधक संगीता पांडेय ने किया। मुख्य अतिथि सदर सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि आज हमारे वैज्ञानिक इसरो चंद्रमा के अंधेरे एवं अनछुए क्षेत्र में अपना यान उतार रहे हैं। पूरी दुनिया भारत के वैज्ञानिकों की क्षमता का लोहा मान रही है। अब भारत के बच्चे बड़ा वैज्ञानिक बनने का सपना देख रहे हैं। निर्णायकों में प्रो. शशि भूषण श्रीवास्तव, डॉ.अनिल कुमार त्रिपाठी, डॉ. मंगल मणि त्रिपाठी, विज्ञान सिंह, प्रीति सिंह, शीला चतुर्वेदी, सृष्टि द्विवेदी, अखिलेश दीक्षित, डॉ. नेहा मिश्रा शामिल रहीं। चयनित बाल वैज्ञानिक में सीनियर वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर से पुष्कर तिवारी, युग निर्माण से सलोनी यादव, जूनियर वर्ग से इशारा पब्लिक स्कूल से नव्या कौशिक और कंपोजिट विद्यालय पगरा से साक्षी गोस्वामी रहे। सांत्वना पुरस्कार युग निर्माण की अदिति श्रीवास्तव, जीआईसी की नेहा यादव, इंदिरा गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज से रागिनी राजभर एवं सरस्वती विद्या मंदिर से ऋषभ मिश्रा को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed