फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कॉलेज की मान्यता पर नहीं आएगी आंच : कलराज

कॉलेज की मान्यता पर नहीं आएगी आंच : कलराज

Tue, 04 Dec 2018 10:35 PM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज की मान्यता पर नहीं आएगी आंच : कलराज
कलराज मिश्र - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। बीआरडी पीजी कॉलेज को जमीन का आवंटन निरस्त करने की कार्रवाई की सांसद कलराज मिश्र ने निंदा की है। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री से मिलने की बात कही। उन्होंने लोगों की नाराजगी को भी जायज बताया है। कहा कि इस मामले में केंद्रीय कृषि मंत्री से भी मिले हैं। लखनऊ आकर सीएम से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराऊंगा। कॉलेज की मान्यता पर आंच नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बीआरडी कॉलेज प्रशासन खुद की मर्जी से जमीन नहीं लिया था। करीब छह दशक पूर्व जिला प्रशासन की सहमति से ही जमीनें दी गई थी। जिला प्रशासन ने अनुभवहीनता का परिचय देते हुए कॉलेज की जमीन का आवंटन को रद्द किया है। शहर और गांव के लोगों का कॉलेज से काफी लगाव है। इससे शिक्षा लेकर आज जिले और गैर जिले के अनेक लोग ऊंचे ओहदे पर पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी होने पर डीएम से बात कर कार्रवाई वापस लेने और जमीन को कॉलेज के पक्ष में करने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए जिले में अनेक जमीनें खाली हैं, लेकिन डीएम अपनी कार्रवाई के बचाव में शासन को कॉलेज की जमीन पर प्रधानमंत्री आवास निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed