फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दंगा से निपटने को पुलिस ने किया अभ्यास

दंगा से निपटने को पुलिस ने किया अभ्यास

Sun, 14 Oct 2018 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 14 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
दंगा से निपटने को पुलिस ने किया अभ्यास
एकौना थाने में दंगे से निपटने का अभ्यास करती पुलिस। - फोटो : amarujala
बरहज। त्योहार आदि को देखते हुए आकस्मिक आपदाओं और दंगों आदि से निपटने के लिए एएसपी ने थाने में ड्रिल अभ्यास कराया। संसाधन का समुचित प्रबंध और तैयारी न होने पर उन्होंने पूर्वाभ्यास रद्द कर दिया। एएसपी ने इंस्पेक्टर को 24 घंटे के अंदर संसाधन दुरुस्त करा लेने का निर्देश दिया। जबकि मदनपुर में इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह ने पूर्वाभ्यास कराया। रविवार को पूर्व नियोजित कार्यक्रम के मुताबिक थाना परिसर में ड्रिल अभ्यास होना था। तय समय पर एडिशनल एसपी दक्षिणी सुरेंद्र बहादुर सिंह थाने पर पहुंच गए। ड्रिल अभ्यास के लिए पुलिस कर्मियों के तैयार होने, बाडी प्रोटेक्टर दुरुस्त न होने, हेल्मेट आदि सही न पाए जाने पर खेद जताया। जबकि जरूरत से निपटने के लिए थाने पर मात्र 26 हेल्मेट, एलाइड, खराब हाल में 30 बाडी प्रोटेक्टर और एक ढाल मौजूद था। हालांकि डंडा नदारद था। कर्मियों से टीयर गैस गन और बचाव के तरीके पूछे। इस दौरान इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार राय, जेपी सिंह यादव, एसआई हिरामन गोंड़, उमेश सिंह, रामसेवक मिश्र, अश्वनी, बाबूलाल, मनोज राय, बृजेश दूबे, कांस्टेबल अर्जुन, सुबोध, अनुराग, पूर्णिमा यादव, शशिकला सरोज, अंगीरा, ममता वर्मा और अनीता अनुरागी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


थानों में पुलिस कर्मियों ने किया रिर्हसल
रुद्रपुर। त्योहार को शांतिपूर्वक निपटाने के लिए पुलिस अभ्यास में लगी हुई है। शांति समिति की बैठक के बाद रविवार को पुलिस ने दंगा को रोकने का रिहर्सल किया। क्षेत्र के रुद्रपुर, मदनपुर और एकौना थाने में पुलिस ने अभ्यास किया।
विज्ञापन

कोतवाली में अश्विनी राय के नेतृत्व में पुलिस ने भीड़ को तीतर बितर करने का तरीका और दंगों के दौरान असलहा चलाने की पैक्टिस की। एकौना थाने में जितेंद्र तिवारी ने सह कर्मियों को अभ्यास कराया। इस दौरान पुलिस को क्षेत्र के आवागमन की जानकारी दी गई। मदनपुर थाने में थानाध्यक्ष भीष्मपाल सिंह ने पुलिस कर्मियों को दशहरा त्योहार की तैयारी कराई। क्षेत्र के मूर्ति स्थापना के जगहों के बारे में बताया गया। थाने के शास्त्रागार में रखे असलहों की सफाई भी की गई। कोतवाल ने कहा कि मूर्ति आयोजकों को शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने का निर्देश दिया गया है। मेले में अराजकता फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर मुन्नी लाल, शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed