फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   संविधान को बदलना चाह रही भाजपा सरकार

संविधान को बदलना चाह रही भाजपा सरकार

Tue, 09 Oct 2018 10:13 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 10:13 PM IST
विज्ञापन
संविधान को बदलना चाह रही भाजपा सरकार
टाउनहाल में सपा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में मंचासीन अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। सपा की सदर विधानसभा क्षेत्र इकाई का कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को टाउनहाल मैदान में हुआ। कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में युद्धस्तर पर लगने का आह्वान किया गया। इसके लिए बूथों की मजबूती पर विशेष ध्यान देने पर जोर रहा। केंद्र व प्रदेश सरकार की विफलताओं को जनता के सामने ले जाने का संदेश दिया। सम्मेलन के दौरान पार्टी में गुटबाजी भी साफ दिखी।
विज्ञापन

सम्मेलन में पार्टी के बूथ कमेटी प्रभारी, सदस्य, सेक्टर प्रभारी, सह सेक्टर प्रभारी व बूथ पर्यवेक्षकों ने हिस्सा लिया। मुख्य अतिथि सयुस प्रदेश अध्यक्ष बृजेश यादव ने दीप प्रज्जवलन कर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार देश के दलित, पिछड़ा व मुसलमानों का दमन कर रही है। यह सरकार बाबा साहब के संविधान को बदलना चाहती है। यह दलितों के पीठ में छुरा भोंकने जैसा है। समाजवादी पार्टी भाजपा के इस कूचक्र को कामयाब नहीं होने देगी। जिलाध्यक्ष रामइकबाल यादव ने कहा कि अच्छे दिन के इंतजार में साढ़े चार साल लोगों ने किसी तरह गुजार दिए। जनता भाजपा की वादा खिलाफी का बदला आगामी लोकसभा चुनाव में जरूर लेगी। भाजपा शासित राज्य गुजरात व महाराष्ट्र में उत्तर भारतीयों पर जुर्म ढाए जा रहे हैं। कामगारों को वहां से मारपीट कर भगाया जा रहा है। इसे समाजवादी कत्तई बर्दास्त नहीं करेंगे। जेपी जायसवाल ने कहा कि प्रदेश भर में अराजकता का माहौल है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। पुलिस व अपराधियों में अंतर करना मुश्किल हो गया है। मोदी जी का कार्यकाल महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, घोटालेबाजी में बीत रहा है। इस दौरान रामेंद्र त्रिपाठी, पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, रमाशंकर राजभर, प्यारे यादव, गुंजन यादव, मोहन गुप्ता, उमेश नारायण शाही, बाबूलाल यादव, अशोक मद्धेशिया, व्यास यादव, रणवीर यादव, दीनानाथ भारती, विनोद यादव, हृदयनारायण जायसवाल, रामप्रकाश, इंद्रमणि प्रजापति, सदानंद यादव, छात्रसंघ अध्यक्ष जयसिंह यादव, खुर्शीद अंसारी, मनोज, धनोज जायसवाल, विशन मद्धेशिया, उमाशंकर, सुभाष, कदीर आलम, विजय यादव, सहातम यादव आदि मौजूद रहे। संचालन हुसैन अहमद ने किया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed