फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   दो नगर पंचायतें हुई चयनित,होगी विकसित

दो नगर पंचायतें हुई चयनित,होगी विकसित

Sun, 30 Sep 2018 11:08 PM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
दो नगर पंचायतें हुई चयनित,होगी विकसित
गौरीबाजार और रामपुर कारखाना होंगी आदर्श नगर पंचायत
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत के तहत हुआ चयन
तीन नगर पंचायतों को भेजी गई थी सूची, शर्त पूरा नहीं करने में छंटी भाटपाररानी नगर पंचायत
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में जिले के रामपुर कारखाना और गौरीबाजार नगर पंचायतों का चयन हुआ है। सुनियोजित अवस्थापना सुविधाओं से दोनों निकायों को विकसित किया जाएगा। शासन ने इन नगर पंचायतों के लिए डीपीआर तैयार कर अविलंब रिपोर्ट मांगी है।
जिले से गौरीबाजार, रामपुर कारखाना और भाटपाररानी नगर पंचायत को पं. दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत योजना में शामिल करने के लिए जिला प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। इसका प्रस्ताव स्थानीय विधायकों और सांसद से लिया गया था। इस योजना में शामिल होने के लिए कुछ शर्तें तय की गईं थीं, जिसे भाटपाररानी नगर पंचायत पूरा नहीं कर सकी। लिहाजा इसका चयन नहीं हो सका। वित्तीय वर्ष 2017-18, 2018-19 के लिए दोनों नगर पंचायतों का चयन शासन स्तर पर स्थानीय विधायकों के प्रस्ताव पर हुआ है। इन नगर पंचायतों में दीर्घकालीन मास्टर प्लान तैयार कर विकास किया जाएगा। इसके लिए शासन की ओर से अतिरिक्त बजट भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस योजना के तहत इन नगर पंचायतों को अन्य नगर पंचायतों के अलावा प्लानिंग के तहत अधिक विकसित किया जाएगा। योजना के तहत चयनित नगर पंचायत न्यूनतम आवश्यकता और अधिकतम जनोपयोगी अवस्थापना योजना के अंतर्गत कार्यों को शामिल कर कार्य योजना तैयार करेगी। इसके लिए कम से कम पांच वर्ष के अनुभव वाले टाउन प्लानर की तैनाती होगी। टाउन प्लानर योजना का डीपीआर तैयार कर निकाय को उपलब्ध करा। निकाय प्रशासन की ओर से इसे शासन को भेजकर वित्तीय स्वीकृति लेगा।
विज्ञापन


कोट
गौरीबाजार और रामपुर कारखाना नगर पंचायत पं. दीनदयाल आदर्श नगर पंचायत योजना में शामिल हुई हैं। नियमानुसार यहां पर टाउन प्लानर नियुक्त कर डीपीआर तैयार कराया जाएगा। इसके बाद अवस्थापना सुविधाएं विकसित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सीताराम गुप्त, एडीएम वित्त एवं राजस्व।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed