{"_id":"59c2a57c4f1c1b98688b591e","slug":"121505928572-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती के बिरोध में प्रदर्शन कर किया हवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती के बिरोध में प्रदर्शन कर किया हवन
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। नगर और देहात क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती हो रही है। लो वोल्टेज से लोगों की मुसीबतें बढ़ा रही है। इससे नाराज युवाओं ने विद्युत सब स्टेशन पर प्रदर्शन कर हवन किया।
तहसील क्षेत्र में बिजली की अघोषित कटौती से लोग परेशान हैं। गांव हो या नगर हर जगह बिजली की कटौती हो रही है। देवरिया के कतरारी विद्युत ट्रांसमिशन पर नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने के कारण मंगलवार को पूरे दिन तहसील क्षेत्र में बिजली नहीं मिली। लगाया गया ट्रांसफार्मर बुधवार को धुआं देने लगा। इसके चलते बुधवार सुबह से लोगों को बिजली नहीं मिली। इससे नाराज युवाओं ने विद्युत सब स्टेशन पर प्रदर्शन किया। बिजली कर्मचारियों की सदबुद्धि के लिए हवन किया। युवा नेता धनंजय यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार वादे पर खरा नहीं उतर रही है। लोगों को तय रोस्टर के मुताबिक बिजली नहीं मिल रही है। उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हैं, लेकिन बिजली विभाग दिन पर दिन कटौती बढ़ा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बिजली विभाग आपूर्ति में सुधार नहीं लाया तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान सोनू जायसवाल, सूरज त्रिवेदी, नायाब सिद्दीकी, प्रतीक नंदन तिवारी, उपकार सिंह, बलबीर यादव, अंकित पांडेय, सचिन वर्मा आदि मौजूद रहे।