{"_id":"59b4233b4f1c1be87f8b55eb","slug":"121504977723-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजय प्रताप की हो सकती है सपा में वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजय प्रताप की हो सकती है सपा में वापसी
Updated Sat, 09 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। पूर्व एमएलसी स्वर्गीय रामनगीना यादव के बेटे विजय प्रताप यादव की सपा में वापसी हो सकती है। कुछ दिन पूर्व जिला सम्मेलन में आए प्रभारी ने उनके घर जाकर मुलाकात की थी। इससे चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
स्वर्गीय रामनगीना यादव समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता रहे। उनके बेटे विजय प्रताप यादव बैतालपुर के कई बार ब्लॉक प्रमुख रहे। वर्तमान में उनकी पत्नी शैल देवी ब्लॉक प्रमुख हैं। समाजवादी पार्टी ने उनको देवरिया सदर विधानसभा से टिकट दिया था, लेकिन चुनाव से कुछ दिन पहले उनका टिकट काटकर दूसरे को दे दिया गया। इससे वह खासे नाराज थे। उन्होंने पीस पार्टी से सदर विधानसभा का चुनाव लड़ा था। पांच सितंबर को समाजवादी पार्टी की ओर से जिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन के प्रभारी चंदौली के पूर्व सांसद रामकिशुन यादव रहे। सम्मेलन से एक दिन पूर्व जिले में पहुंचे रामकिशुन यादव विजय प्रताप के घर पहुंचे थे। सम्मेलन वाले दिन भी वह उनके घर गए। इससे अब जिले में चर्चा होने लगी है कि विजय प्रताप यादव जल्द ही सपा में आ सकते हैं।