फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बाढ़ ग्रस्त गांवों के लिए वैकल्पित मार्ग का खाका तैयार

बाढ़ ग्रस्त गांवों के लिए वैकल्पित मार्ग का खाका तैयार

Thu, 07 Sep 2017 11:08 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
बाढ़ ग्रस्त गांवों के लिए वैकल्पित मार्ग का खाका तैयार
रुद्रपुर। राज्यमंत्री ने गुरुवार को लोक निर्माण और सिंचाई विभाग के अभियंताओं को लेकर आपदा ग्रस्त दोआबा के 52 गांवों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पानी से घिरे लोगों के आवागमन को वैकल्पिक मार्ग बनाने का खाका तैयार किया।
विज्ञापन

इससे पहले राज्यमंत्री ने डाक बंगले में पीडब्लूडी, सिंचाई विभाग, बिजली विभाग और तहसील प्रशासन के आला अधिकारियों की बैठक की। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में राहत बचाव कार्य की समीक्षा की गई। बाढ़ क्षेत्र के दौरे पर राज्यमंत्री के साथ अधिकारियों की टीम बेलवा दुबौली पहुंची। वहां से बनियापार, लालपुर, नीबा, हड़हा, पचरुखा अनुसा मठिया होते हुए एकौना तक के मार्ग का जायजा लिया गया। इस दौरान राज्यमंत्री ने पानी में डूबे एकौना थाने और पचरुखा के पॉवर हाउस का निरीक्षण किया। दोआबा के आधे गांव के लोग हौलीबलिया, बेलवा होकर पचलड़ी डीह पर पहुंचेंगे। दक्षिण के आधे गांवों को छपरा बंधे से होकर नारायनपुर तक पहुंचने का रास्ता बनाया जा रहा है। भगड़ा नाले और कटारी नाले पर लोक निर्माण विभाग से पक्का पुल बनाने की कार्ययोजना तैयार कराई जा रही है। सिंचाई विभाग के एक्सईन केके राय, पीडब्लूडी के एक्सईन डीके चौधरी, एसडीओ बिजली एके पाल, तहसीलदार सूर्यभान गिरि, केएन राय आदि अभियंता मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed