{"_id":"59b030914f1c1bf97f8b4718","slug":"121504718993-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्यूबवेल इंपलाईज एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्यूबवेल इंपलाईज एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। ट्यूबवेल टेक्निकल इंपलाइज एसोसिएशन के सदस्यों ने बुधवार को काला फीता बांधकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन प्रांतीय संघ के दिशा निर्देश पर हुआ। सदस्यों ने अधिशासी अभियंता को मांगों का पत्र देकर मांगें पूरी करने की मांग की।
सलेमपुर शाखा के अध्यक्ष राजीव कुमार शाह ने कहा कि लंबे समय से उनकी मांगें लंबित हैं। इसे पूरा नहीं किया जा रहा है। इससे कर्मचारियों का धैर्य टूटता जा रहा है। इसके लिए संघ जोरदार आंदोलन करेगा। 14 सितंबर को मंडल कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो 29 सितंबर को प्रमुख अभियंता कार्यालय पर एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे और मुख्यमंत्री को ज्ञापन देंगे। इस दौरान मनोज तिवारी, अनिल मणि, जमील अहमद, संजय सिंह, रामेश्वर सोनी, देवेंद्र यादव, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।