{"_id":"5988a4994f1c1b6d2d8b4607","slug":"121502127257-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी सोमवार को देवालयों पर उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी सोमवार को देवालयों पर उमड़ी भीड़
Updated Mon, 07 Aug 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। श्रावण मास के आखिरी सोमवार को देवालयों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। हर-हर महादेव और मंदिरों में लगे घंटों की गूंज से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा। जबकि मंदिरों पर उमड़ी भीड़ को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस तत्पर दिखी।
बीते रविवार को शाम से ही भूत-भावन भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए सरयू तट से जल लेने के लिए दूर-दूर से कांवड़ियों की भीड़ जुटने लगी। कांवड़िए जल भरकर पैदल लंबी दूरी तय कर बाबा महेंद्रानाथ और बाबा दुग्धेश्वरनाथ का जलाभिषेक किए। सुबह से ही नगर के नीलकंठ मंदिर, खुदियां के फूलेश्वर नाथ, पिपरा पुरुषोत्तम के प्राचीन शिव मंदिर सहित अन्य मंदिरों पर भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए लोगों का रेला लगा रहा। सुरक्षा इंतजाम को लेकर महेन्द्रानाथ मंदिर परिसर पर थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश पाठक अपने दल-बल के साथ मुस्तैद रहे।