फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   बैतालपुर चीनी मिल चलवाने के लिए आंदोलन की बनी रणनीति

बैतालपुर चीनी मिल चलवाने के लिए आंदोलन की बनी रणनीति

Sun, 30 Jul 2017 05:58 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
बैतालपुर चीनी मिल चलवाने के लिए आंदोलन की बनी रणनीति
देविरया। लाला करमचंद थापर इंटर कॉलेज बैतालपुर के प्रांगण में चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति की बैठक रविवार को हुई। इसमें बंद मिल को चलवाने के लिए आंदोलन की रणनीति बनी।
विज्ञापन

समिति के अध्यक्ष ब्रजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि बैतालपुर क्षेत्र के किसानों के लिए यह मिल काफी सुदृढ़ एवं समृद्ध रहा। सरकार ने बंदकर किसानों के जमीन से चीनी की मिठास को समाप्त कर दिया। पिछली सरकारों ने इस बंद चीनी मिल को चलवाने के लिए कई वादे गए, पर अब तक इस मुद्दे का हल नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि अगर एक सप्ताह के भीतर मिल चलवाने की प्रक्रिया नहीं हुई तो आठ अगस्त से आंदोलन शुरू हो जाएगा। समिति के प्रमुख महासचिव दरोगा यादव ने कहा कि देवरिया जनपद गन्ने की अधिक उपज के लिए जाना जाता था। मगर बैतालपुर, देवरिया और भटनी की चीनी मिलें बंद होने के चलते यह ख्याति समाप्त होती नजर आ रही है। इसे गति देने के लिए पुन: किसानों को एकजुट होने की जरूरत है। संयोजक अवधेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि बैतालपुर की चीनी मिल चलवाने के लिए जिले के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा।बैठक का संचालन छेदी प्रसाद सिंह ने किया। बैठक को मुख्य रुप से रामप्रकाश सिंह, रामख्याली यादव, अनिल पति त्रिपाठी, चन्द्रप्रकाश सिंह, योगेन्द्र यादव ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर रामहरख यादव, चन्द्रशेखर सिंह, सुरेश सिंह, दुधनाथ, बकरिदन अली, सुभाष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed