{"_id":"597cbd744f1c1be51b8b4781","slug":"121501347188-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पियक्कड़ों को केंद्र में रख पुलिस कर रही जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पियक्कड़ों को केंद्र में रख पुलिस कर रही जांच
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। गौरीबाजार के हरहंगपुर में हुए पिता-पुत्र की हत्या के मामले का जल्द पर्दाफाश हो सकता है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि रुपये के लिए ही दोनों की हत्या की गई है। भोला के साथ बैठ कर शराब पीने वालों ने ही घटना को अंजाम दिया है। पिता-पुत्र की हत्या करने के बाद वे रुपये लेकर भाग गए।
हरहंगपुर गांव के भोला पटेल रोज की तरह गांव से कुछ दूर बनाए गए घोठे पर सोया था। उसके साथ तीसरे नंबर का बेटा लल्लन भी था। बृहस्पतिवार की रात घोठे के पीछे से बदमाश टीनशेड के रास्ते अंदर पहुंच गए। त्रिशूल और रॉड से मारकर पिता-पुत्र की हत्या कर दी गई। पुलिस की जांच में पता चला है कि भोला ने साढ़े आठ लाख रुपये में 10 कट्ठा जमीन बेचा था। कुछ रुपये मकान बनवाने और अन्य कार्य में खर्च हो गए। शेष पांच लाख रुपये वह अपने पास ही झोले में रखता था। एसओ गौरीबाजार जेपी यादव का कहना है कि भोला की शराब पीने का शौकीन था। उसके घोठे पर कुछ लोग शराब पीने जाते थे। भोला के पास रुपये होने की जानकारी उन्हें हो गई थी। रुपये के लिए उन्हीं लोगों ने भोला की हत्या की है। जल्द ही उनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अ