{"_id":"6709aeed8d239509ed0afc84","slug":"12-year-old-teenager-raped-an-innocent-girl-deoria-news-c-208-1-sdn1004-137476-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: मासूम से 12 साल के किशोर ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: मासूम से 12 साल के किशोर ने किया दुष्कर्म
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी खुखुंदू (देवरिया)। क्षेत्र के एक गांव की पांच साल की बच्ची से बृहस्पतिवार रात पड़ोस में रहने वाले 12 साल के बच्चे ने घर में घुसकर दुष्कर्म कर दिया। मामले की जानकारी होने पर ग्रामीण आक्रोशित हो उठे।
इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। समय पर पुलिस ने पहुंच कर मामला शांत कराया। इस मामले में बच्ची के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव का 12 साल का लड़का बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे सामने के घर में घुस गया। आरोप है कि घर में पांच साल की बच्ची को अकेला पाकर उसने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया। बच्ची के चिल्लाने पर घर के बाहर बैठी दादी कमरे में पहुंची तो अंदर का दृश्य देख सकते में आ गईं। उन्होंने लड़के को पकड़ लिया, लेकिन वह किसी तरह बच कर भाग निकला। पीड़िता के पिता डीजे चलाते है। वह दुर्गा पूजा में कहीं डीजे लेकर गए थे, जबकि मां घर के पास रखीं दुर्गा प्रतिमा के पास गई थी। मां को जब घटना की जानकारी हुई तो वह चीखने-चिल्लाने लगी। इस पर आसपास के लोग भी जुट गए। आरोपी पक्ष और पीड़िता पक्ष में गाली-गलौज शुरू हो गया। आरोपी पक्ष की ओर से कुछ लोग पीड़िता के घर पर चढ़ गए और बवाल करने लगे। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। आनन-फानन में एसओ दिग्विजय सिंह और सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने पिता से तहरीर लेकर तुरंत केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में भी ले लिया है। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी नाबालिग है, जबतक आरोप सिद्ध नहीं होगा उसको हिरासत में नहीं लिया जा सकता। शुक्रवार को पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात है।