फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   12 nominations for one more member of the Speaker

Deoria News: अध्यक्ष पद के एक और सदस्य पद के लिए 12 दावेदारों ने किए नामांकन

Wed, 12 Apr 2023 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 12 Apr 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
12 nominations for one more member of the Speaker
अध्यक्ष पद के 98 और सदस्य के 775 पर्चे बिके, निकाय चुनाव के नामांकन का दूसरा दिन
विज्ञापन

नामांकन स्थलों पर रही कड़ी सुरक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए मात्र मझौलीराज नगर पंचायत में एक पर्चा दाखिल किया गया। वहीं सदस्य पद के लिए 12 दावेदारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जबकि अध्यक्ष पद के लिए 98 पर्चे खरीदे गए। सभासद पद के 775 पर्चे बिके। अध्यक्ष पद के लिए सबसे अधिक पर्चे नगर पंचायत रुद्रपुर व मझौलीराज में 14-14 पर्चे बिके। जबकि सदस्य पद के लिए देवरिया नगर पालिका में सर्वाधिक 102 पर्चे बिके। वहीं नगर पंचायत गौरीबाजार में अध्यक्ष पद के लिए एक भी पर्चे नहीं बिके। नामांकन स्थल पर प्रशासन मुस्तैद रहा।
निकाय चुनाव को लेकर दो नगर पालिका व 15 नगर पंचायतों में नामांकन का कार्य मंगलवार से शुरू हो गया है। बुधवार को जिला पंचायत व नगर पालिका परिसर में देवरिया तहसील में आने वाले नगर निकायों के लिए पर्चे की बिक्री की गई। यहां नगर पालिका देवरिया और नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद पद के लिए अलग-अलग कक्ष निर्धारित किए गए थे। यहां हर कक्ष के बाहर बैरिकेडिंग की गई थी। दोनों नामांकन स्थलों पर सुरक्षा के इंतजाम रहे। सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं। नामांकन का कार्य 17 अप्रैल तक चलेगा।
विज्ञापन

------------
इन निकाय में हुआ नामांकन
-----------------
निकाय- अध्यक्ष- सदस्य-
नगर पालिका देवरिया- 0- 2-
नगर पालिका गौरा बरहज- 0- 1-
नगर पंचायत सलेमपुर- 0- 1-
नगर पंचायत भटनी- 0- 1-
नगर पंचायत मझौलीराज- 1- 6-
नगर पंचायत बरियारपुर- 0- 1-
-----------------------------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

इन निकायों में खरीदे गए पर्चे
-----------------------------
निकाय का नाम - अध्यक्ष- सदस्य-
- नगर पालिका परिषद देवरिया - 5- 102-
- नगर पालिका परिषद बरहज- 2- 61-
- नगर पंचायत रुद्रपुर- 14- 41-
- नगर पंचायत गौरीबाजार- 0- 35-
- नगर पंचायत रामपुर कारखाना- 5- 21-
- भाटपाररानी- 2- 26-
- सलेमपुर- 5- 21-
- भटनी- 7- 29-
- मझौलीराज- 14- 32-
- लार- 6- 36-
- बरियारपुर- 12- 39-
- पथरदेवा- 2- 53-
- बैतालपुर- 8- 34-
- तरकुलवा- 2- 48-
- हेतिमपुर- 0- 83-
- मदनपुर- 11- 71-
- भलुअनी- 3- 43-
----------------------------------------------------------------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed