फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   12 injured in fighting

झाड़-फूंक के विवाद में मारपीट, 12 घायल

Fri, 28 Aug 2020 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
12 injured in fighting
झाड़-फूंक के विवाद में मारपीट, 12 घायल
विज्ञापन

रामपुर कारखाना के देसही देवरिया गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में नोकझोंक हो गई। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमकर ईंट-पत्थर चलाए। मामला देसही देवरिया गांव का है। घटना में दोनों पक्षों के 12 लोग घायल हो गए।

देसही देवरिया गांव निवासी शंभू की लड़की को एक माह पूर्व सर्प ने डस लिया था। इलाज के बाद वह ठीक होकर घर आ गई। इसके बाद परिवारवाले शांति के लिए झाड़-फूंक कराना शुरू किए। शंभू का आरोप है कि झाड़-फूंक देखकर पड़ोसी विशुन कुमार को लगा कि उनके परिवार के खिलाफ कुछ करा रहे हैं। जबकि दूसरे पक्ष के विशुन कुमार का कहना है कि शंभू की लड़की उनके रिश्तेदार से कोर्ट मैरिज की है। इसीलिए वह अपशब्द कहते हैं। इसी विवाद को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्ष मारपीट शुरू कर दिए। घटना में एक पक्ष के रामदरस, शंभू, प्रियंका, मनोज, कमलावती, धर्मपाल तथा बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष के विशुन कुमार, पूनम, गुड्डी देवी, रेनू, रीमा तथा आशुतोष घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी भेजा। मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस ने एनसीआर दर्ज किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष घनश्याम सिंह ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद धारा बढ़ा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed