{"_id":"62d5b200abaa461763438410","slug":"12-corona-positive-found-deoria-news-gkp4441458176","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक चिकित्सक सहित बारह मिले नए संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक चिकित्सक सहित बारह मिले नए संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक चिकित्सक सहित बारह मिले नए संक्रमित
सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 41, होम आइसोलेशन के दस लोग स्वस्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। कोविड संक्रमण बढ़ रहा है। हर रोज पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। सोमवार जिला अस्पताल के एक चिकित्सक व मेडिकल कॉलेज के एक छात्र सहित बारह लोग संक्रमित मिले। इन्हें लेकर सक्रिय मरीजों की संख्या 41 हो गई है।
सोमवार को आई रिपोर्ट में जिला अस्पताल के एक चिकित्सक व मेडिकल कॉलेज के एक छात्र ने लक्षण मिलने पर जांच कराई तो पॉजिटिव मिले। वहीं, रुद्रपुर ब्लॉक क्षेत्र का एक व्यक्ति व सलेमपुर ब्लॉक क्षेत्र की एक महिला इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। यहां जांच कराने पर पॉजिटिव मिले। इसके अन्य आठ लोग संक्रमित मिले हैं। सभी लोग होम आइसोलेशन में हैं। जिले में अब तक 22,802 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। जबकि 22,534 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। सोमवार को होम आइसोलेशन के दस लोग ठीक हुए हैं।
इस संबंध में प्रभारी सीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कोविड को लेकर विभाग सतर्क है। इसकी रोकथाम के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। नियमित जांच कराई जा रही है। सोमवार को 12 पॉजिटिव केस मिले। जिले में एक्टिव केस 41 हैं। कोविड को लेकर सभी को सचेत रहने की जरूरत है। कोविड से बचाव के लिए प्रोटोकॉल का पालन करें।