{"_id":"5c0808b5bdec2241852c5304","slug":"11544030389-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब की तस्करी में बड़े लोगों का हाथ : रमाशंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब की तस्करी में बड़े लोगों का हाथ : रमाशंकर
Updated Wed, 05 Dec 2018 10:49 PM IST
विज्ञापन
पूर्व सांसद और सपा के राष्ट्रीय महासचिव रमाशंकर विद्यार्थी राजभर
- फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी ने रुद्रपुर में अवैध शराब की तस्करी, स्कूल की जमीन और लिचिंग को लेकर स्थानीय प्रशासन और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। बुधवार को रुद्रपुर में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने शराब कांड में बड़े लोगों का हाथ होने का दावा किया। राज्यपाल से इसकी उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र में सात माह के अंदर 70 लाख की अवैध शराब पकड़ी गई। गौर करने वाली बात है कि जिस पुलिस अधिकारी ने अवैध शराब की तस्करी का पर्दाफाश किया, उसे ही लाइन हाजिर कर दिया गया। मई में लुअठई के टेलीफोन एक्सचेंज में अवैध दारू का जखीरा पकड़ने वाले दरोगा प्रदीप शर्मा को भी लाइन हाजिर होना पड़ा। वहीं, उसरा के फ्लोर मिल में 20 लाख का अवैध शराब पकड़ने वाले कोतवाल अश्वनी राय को आठ घंटे के भीतर लाइन हाजिर होना पड़ा। पुरस्कार का कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को शराब में हाथ डालना महंगा पड़ रहा है। कहा कि रुद्रपुर में शराब की तस्करी में रसूखदार लोगों के लिप्त होने से पुलिस खुलासा करने से कतरा रही है। उन्होंने राज्यपाल को पत्र लिखकर इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। पूर्व सांसद ने भाजपा सरकार पर संस्थानों की जमीन हड़पने और लिचिंग करवाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बुलंदशहर में पुलिस अधिकारी की भीड़ का सहारा लेकर हत्या कर दी। हत्या करने वाले भाजपा और उनके अनुसांगिक संगठनों से जुड़े हैं। इस अवसर पर सपा नेता प्रदीप यादव, रामकेवल यादव, विजय यादव, रामप्रताप सोनकर ओमप्रकाश आदि मौजूद रहें।