{"_id":"5c06b3dbbdec22419c5f139c","slug":"11543943131-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में पहुंचे भाजपाई, सरकार का किया बखान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में पहुंचे भाजपाई, सरकार का किया बखान
Updated Tue, 04 Dec 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
पदयात्रा के चौथे दिन कृषि मंत्री ने पथरदेवा विधानसभा के देसही मण्डल में कार्यकर्तओं के साथ गांव गांव जाकर सरकार की उपलब्धिया बताई।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर चल रहे कार्यक्रम के तहत मंगलवार को कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही के नेतृत्व में पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा निकाली गई। इसके अलावा सभी विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा नेताओं ने पदयात्रा निकाल सरकार का बखान किया।
कृषि मंत्री ने देसही मंडल के गांव मुंडेराचंद, लमरहिया, परती टोला, अकटहिया, चकिया गांव में पदयात्रा की। कहा कि किसानों की फसलों को कीटों से बचाने के लिए 155 करोड़ की योजना शुरू की गई है। फसलों का पैदावार बढ़ाने के लिए किसान भाइयों के खेत की मिट्टी का परीक्षण कर उचित फसल की बुआई का सलाह दिया जा रहा है। सरकार ने गरीब लड़कियों की शादी के लिए सामूहिक विवाह योजना शुरू की है। इस दौरान विजय श्रीवास्तव, सुब्रत शाही, वीरेंद्र यादव, मुकेश यादव, ब्रह्मा यादव, शैलेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष डॉ. अंतर्यामी सिंह ने रामपुर कारखाना विधानसभा के पुरुषोत्तमपुर, भगवानपुर गांव में भ्रमण कर लोगों को सरकार की योजनाओं को बताया। इस दौरान प्रमोद सिंह, धर्मेंद्र राव, दीपक जायसवाल, सत्यप्रकाश पांडेय, धर्मराज विश्वकर्मा मौजूद रहे। विधायक जन्मेजय सिंह ने सदर विधानसभा के बढ़ईपुरवा, बेलवा पांडेय, सवना लक्ष्मण में पहुंचकर सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस दौरान महेंद्र राय, विजय सिंह, नारद राय, पिंटू सिंह, बृजेश गुप्ता आदि रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने भी मोहनिदेई, सरौरा, मुकुंदपुर गांवों में पहुंचकर सरकार की योजनाओं को बताया। विधायक सुरेश तिवारी ने बरहज विधानसभा के बारा दीक्षित गांव पहुंचकर योजनाओं को बताया। सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा के नेतृत्व में लार मंडल के कोहरा और चौमुखा गांव में पद यात्रा निकाला गया। इस दौरान बृजेशधर दुबे, विष्णुकांत तिवारी, रजनीकांत सिंह, अशोक कुशवाहा, कमलेश तिवारी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा सांसद व विधायक काली प्रसाद के नेतृत्व में नादघाट, रहमत नगर गांव में पहुंचकर सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान हाकिम सिंह, विद्यासागर कुशवाहा, आसनारायन सिंह, पुनीत शाही, देवेंद्र सिंह राजू मौजूद रहे। भाटपाररानी के मेहरौना, बेलपार पंडित गांव में पदयात्रा भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जयनाथ कुशवाहा के नेतृत्व में निकाला गया। बेलपार पंडित में एक महिला ने गांव में बन रहे कच्ची शराब बंद कराने और मेहरौना के अल्पसंख्यक लोगों ने प्रधानमंत्री आवास दिलाने की मांग की। इस दौरान सुरेश तिवारी, प्रधान शम्स परवेज, अनवर, विशंभर, अमित शाही, आनंद, पीयूष उपाध्याय, जगदीश मिश्र मौजूद रहे।