फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   लंबी कूद में संजना एवं आदित्य ने सबको किया पीछे

लंबी कूद में संजना एवं आदित्य ने सबको किया पीछे

Sun, 02 Sep 2018 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया Updated Sun, 02 Sep 2018 10:58 PM IST
विज्ञापन
लंबी कूद में संजना एवं आदित्य ने सबको किया पीछे
जूनियर हाई स्कूल में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में उंची कूद में प्रतिभाग करती प्रतिभागी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
देवरिया। भलुअनी विकास खंड के प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय पड़री अनिरुद्ध में न्याय पंचायत स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सिसवा न्याय पंचायत के सभी प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। लंबी कूद में पड़री अनिरुद्ध के आदित्य एवं बालिका वर्ग में यहीं की संजना अव्वल रहीं।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर बालक दौड़ में 50, 100, 200 एवं 400 मीटर में सचिव प्रथम, लंबी कूद में पंकेश प्रथम, सचिन द्वितीय, कबड्डी व खो-खो में प्राथमिक विद्यालय पड़री अर्निद्घ विजेता एवं दूसरे स्थान पर नकडीहा रहा। बालिका वर्ग 50 व 200 मीटर में सुग्गी, 100 एवं 400 मीटर में संजना, लंबी कूद में संजना अव्वल आईं। खो-खो में प्राथमिक विद्यालय पड़री विजेता एवं नकडीहा की टीम उपविजेता रही। जूनियर स्तर के बालक वर्ग में 100 मीटर रेस में सत्यानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिसवा, 200 व 600 मीटर में नीलेश, 400 मीटर में राजन पूर्व माध्यमिक विद्यालय पड़री, लंबी कूद में आदित्य एवं ऊंची कूद में राजन ने बाजी अपने नाम की। कबड्डी एवं खो-खो में पड़री स्कूल विजेता एवं सिसवा उपविजेता रहा। बालिका वर्ग 100, 200, 400 मीटर रेस में पड़री अनिरुद्घ की कविता ने सबको पछाड़ते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में कविता एवं ऊंची कूद में रानी ने बाजी अपने नाम की। कबड्डी व खो-खो में पूर्व माध्यमिक विद्यालय पड़री ने सिसवा पांडेय को मात दी। खेल कराने में न्याय पंचायत समन्वयक विवेकानंद मिश्र एवं व्यायाम शिक्षक संजय सिंह ने महत्वपूूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed