{"_id":"5b82dc4142c79246633fdd0d","slug":"11535302721-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी नेह की डोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहनों ने भाइयों की कलाई पर बांधी नेह की डोर
Updated Sun, 26 Aug 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
रक्षा बंधन अवसर पर बहनो ने भाई के कलाई पर राखी बांधी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। रक्षाबंधन पर्व जिले में रविवार धूमधाम से मनाया गया। श्रावणी मास के शुक्ल पक्ष के पूर्णिमा को बहनों ने भाइयों की कलाई पर शुभ मुहूर्त में राखी बांधी और भाइयों ने उन्हें नगद एवं उपहार भेंट करने के साथ ही आजीवन रक्षा करने का संकल्प लिया। ट्रेन, बस के अलावा निजी साधनों से बहनें अपने मायके पहुंची एवं स्नेह संबंध को और अधिक मजबूत किया।
भोर होते ही बहनें भाइयों के घर तैयारी में मशगूल हो गईं। वहीं घर में छोटे भाई-बहन राखी बांधने की तैयारी करने लगे। इस अवसर पर बच्चों ने सबसे पहले स्नान कर अपने मनपसंद नए कपड़े पहने। सभी घरों में रक्षाबंधन पर्व को लेकर खुशी का माहौल था। भाई का मुंह मीठा कराने के लिए घर-घर मिष्ठान का इंतजाम किया गया था। साथ ही पूड़ी-कचौड़ी, रायता के अलावा कई तरह की सब्जियां भी बनाई गई। कई महिलाओं ने रविवार की सुबह ही राखी खरीदी। सर्वप्रथम मंदिरों में जाकर युवतियों ने पूजा कीं और भगवान को राखी चढ़ाई। इसके बाद सुविधा के अनुसार भाई-बहनों ने एक दूसरे के घर जाकर रक्षाबंधन पर्व भावपूर्ण ढंग से मनाया। सबसे पहले भाई की आरती उतारी। मस्तक पर रोली व अक्षत से तिलक लगाया। इसके बाद स्नेह दुलार से राखी को भाई के कलाई पर राखी बांधी। भाइयों ने भी बड़ी बहनों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया और हर सुख-दुख में साथ देने का भरोसा दिलाया। साथ ही यथासंभव साड़ी, रुपये, व उपहार आदि भेंट किए। राखी बांधने का सिलसिला सुबह से लेकर शाम तक जारी रहा।
पुलिसकर्मियों को बांधी राखी
नगर क्षेत्र में रक्षाबंधन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रविवार को रक्षाबंधन त्योहार पर मिठाई और राखी की दुकानों पर खरीदारी करने वाले जुटे रहे।। पर्व के चलते चौराहों और सड़कों पर भीड़ रही। प्राचीन परंपरा के अनुसार उपवास रहते हुए बहनों ने सुबह से ही भाइयों के माथे पर विजय का तिलक और आरती उतारने के साथ राखी बांधी। मदनपुर थाने में दिलबहार मुहल्ले की अनीसा, रिंकी आदि ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधा। सभी ने उन्हें उपहार दिया। इस दौरान इंस्पेक्टर भीष्मपाल सिंह, एसआई भरत राय, राजेश कुमार सिंह, दयानन्द उपाध्याय, अभय सिंह, शेषनाथ, जुनैद खां आदि उपस्थित रहे।