{"_id":"5b27e59a4f1c1bed778b4a19","slug":"11529341338-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई पुलिस भर्ती परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई पुलिस भर्ती परीक्षा
Updated Mon, 18 Jun 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
राजकीय इंटर कॉलेज से पुलिस परीक्षा देकर बाहर आते लाोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा सोमवार को सीसीटीवी कैमरे की निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जिले के 10 केंद्रों पर हुई। पहले दिन बलिया, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर एवं पडरौना के करीब 12 हजार पुरुष व महिला परीक्षार्थी इसमें शामिल हुए। केंद्र के प्रवेश द्वार के पास ही जूते पहने अभ्यर्थियों के जूते उतरवा दिए गए थे। हालांकि सुबह 10 बजे की परीक्षा के लिए केंद्रों पर सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थियों को बुला लेने और पानी की भी व्यवस्था नहीं होने से परीक्षार्थी बेहद खिन्न दिखे।
दीनानाथ राजकीय महिला पीजी कॉलेज, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, सीटी मांटेसरी इंटर कॉलेज, सूर्या एकेडमी पुरवा, सनबीम स्कूल के अलावा कर्मदानी देवी इंटर कॉलेज मझगांवा, जेएसएस इंटर कॉलेज अमेठी, बब्बन सिंह इंटर कॉलेज हरैया, चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज गौरीबाजार को इस परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया था। सुबह की पाली में परीक्षा 10 से 12 बजे के बीच होनी थी, लेकिन अभ्यर्थियों को सुबह आठ बजे ही केंद्रों के प्रवेश द्वार पर पूरी तरह जांच प्रक्रिया से गुजरने के बाद ही प्रवेश दिया गया। केवल काले व नीले बाल प्वाइंट पेन के अलावा उन्हें साथ में कुछ भी ले जाने की अनुमति नहीं दी गई। कड़ाई का आलम यह रहा कि अभ्यर्थियों के जूते व मोजे तक प्रवेश द्वार पर ही निकलवा दिए गए थे। बलिया से आए अभ्यर्थी लक्ष्मी राव ने बताया कि उनका सेंटर जीआईसी में पहली पाली में था, लेकिन सुबह आठ बजे प्रवेश दे दिया गया। पानी की व्यवस्था तक यहां नहीं थी। ट्रेन में आने पर भीड़ के चलते असुविधा का सामना करना पड़ा। जीआईसी के केंद्र प्रभारी पीके शर्मा के मुताबिक केंद्र पर दोनों पालियों में 504-504 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इसमें क्रमश: 435 और 439 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
आज भी बेहद कड़ाई के बीच होगी परीक्षा
शहर और बाहर के 10 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से पुलिस भर्ती परीक्षा दोनो पालियों में हुई। इसमें बाहरी जिलों से आए करीब 12 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा टाटा कंसल्टेंसी एजेंसी की देखरेख में आयोजित की गई है। भाग लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या उनके अधिकारी अपने बोर्ड को ही सूचित करेंगे। मंगलवार को इसी कड़ाई से दोनों पालियों की परीक्षा संपंन होगी।
विज्ञापन
-सुरेंद्र बहादुर, नोडल अधिकारी एवं एडिशनल एसपी
मैथ एवं रिजनिंग ने अभ्यर्थियों को उलझाया
पुलिस भर्ती परीक्षा में 150 सवाल पूछे गए थे। इसमें 38 सामान्य ज्ञान, 38 गणित, 37 हिंदी और इतने ही तर्कशक्ति परीक्षा के सवाल रहे। अभ्यर्थियों को सबसे ज्यादा परेशान गणित और तर्कशक्ति के सवालों ने ही किया। बलिया से आए सूरज यादव ने बताया कि सामान्य ज्ञान व हिंदी के सवाल तो आसान थे, लेकिन मैथ के सवालों ने खूब समय लिया। निगेटिव मार्किंग के चलते कुछ सवालों को छोड़ना पड़ा। मऊ के देवेंद्र कुमार ने बताया कि पेपन बहुत बढ़िया सेट किया गया था। सामान्य ज्ञान के सवाल तो पीसीएस परीक्षा जैसे रहे। गणित के सवाल थोड़े कठिन थे। गाजीपुर से आईं इशिका यादव ने बताया कि सामान्य ज्ञान व हिंदी के सवाल आसान थे, लेकिन गणित के सवाल समझ से परे रहे। सबसे ज्यादा 150 सवालों को हल करने के लिए 120 मिनट का समय पर्याप्त नहीं था। आजमगढ़ की निकिता पांडेय ने बताया कि पेपर बहुत अच्छा हुआ। सामान्य ज्ञान उन्हें थोड़ा सा कठिन लगा। रिजनिंग के सवालों ने अधिक समय लिया, इसलिए कुछ के जवाब नहीं दे पाए।