{"_id":"59fca1bd4f1c1b69678b8f76","slug":"11509728701-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटक कर युवक ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटक कर युवक ने दी जान
Updated Fri, 03 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुखुंदू। नदौली गांव में बंटवारे के विवाद में एक युवक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। घटना की जानकारी तब हुई जब उसका छोटा बेटा चंदन स्कूल से लौटा। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।
नदौली गांव के स्व. बलिराम चौहान का रामनक्षत्र चौहान राजगीर का काम करता था। कुछ दिन से पुश्तैनी जमीन के बंटवारे को लेकर भाई से विवाद चल रहा था। गुरुवार की दोपहर विवाद और बढ़ गया। शुक्रवार सुबह भी विवाद हुआ। इसके बाद पत्नी लालमती देवी और बड़ा बेटा जगजीत चौहान काम करने चलेे गए। दोपहर में रामनक्षत्र चौहान ने घर का दरवाजा बंद कर साड़ी का फंदा लगाकर छत की कुंडी से लटक गया। दोपहर एक बजे के बाद जब उसका छोटा बेटा चंदन घर पहुंचा तो देखा कि रामनक्षत्र फांसी के फंदे से झूल रहा है। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हुए। लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। एसओ खुखुंदू मृत्युंजय पाठक का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते युवक के फांसी लगाकर जान देने की बात कही जा रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।