फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ट्रेन के इंतजार में बैठी छात्रा से छेड़खानी

ट्रेन के इंतजार में बैठी छात्रा से छेड़खानी

Fri, 22 Sep 2017 11:31 PM IST
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन के इंतजार में बैठी छात्रा से छेड़खानी
सलेमपुर। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठी छात्रा से एक युवक ने छेड़छाड़ किया। विरोध करने पर स्थानीय होने का धौंस दते हुए पिटाई की धमकी दी। यात्रियों के विरोध पर मनबढ़ युवक शांत हुआ। जीआरपी ने युवक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

भटनी थानाक्षेत्र से कई लड़कियां सलेमपुर में ट्रेन से पढ़ने आती है। शुक्रवार को दोपहर में स्कूल से छुट्टी होने के बाद स्टेशन पर पहुंचीं। भटनी जाने वाली बरहजिया ट्रेन विलंब होने के चलते वह प्लेटफॉर्म पर ट्रेन आने का इंतजार कर रही थीं। इस दौरान एक युवक पहुंचा और अपनी गाड़ी से एक छात्रा को घर छोड़ने की बात कहा। छात्रा ने मना कर दिया। इसके बाद युवक प्लेटफॉर्म पर छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने विरोध किया तो युवक मारपीट पर आमादा हो गया। यात्रियों ने डांटकर युवक को हटाया। छात्रा की शिकायत करने जीआरपी चौकी पर की। जीआरपी ने युवक को हिरासत में लेकर भटनी चली गई। आरोप है कि छात्रा को कई दिनों से युवक परेशान करता था। विरोध करने पर पिटाई करने की धमकी देता था। छात्रा की पिता की तहरीर पर जीआरपी ने भरौली वार्ड निवासी दुर्गेश भारती पर छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है। भटनी जीआरपी एसओ अरविंद मौर्य ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed