फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   आवास की जांच में गांव पहुंचे अफसर

आवास की जांच में गांव पहुंचे अफसर

Fri, 08 Sep 2017 11:28 PM IST
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
आवास की जांच में गांव पहुंचे अफसर
सलेमपुर। फर्जी तरीके से जाति बदलकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने वाले लाभार्थियों को बीडीओ ने नोटिस जारी की है। बैंक अकाउंट से निकाले गए रकम वापस करने की बात कही गई। इस फर्जीवाड़े की जांच सही तरीके से की जाए तो कई की गर्दन फंस सकती है।
विज्ञापन

ब्लॉक के मालीपुर गांव में अनुसूचित जाति का कोई परिवार निवास नहीं करता है। बावजूद प्रधान ममता देवी व ग्राम पंचायत अधिकारी संजय प्रसाद ने पिछड़ी जाति के लोगों को अनुसूचित जाति फर्जी तरीके से बनाकर आवास आवंटित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही गांववाले नाराज हो गए और तहसील दिवस में मंगलवार को प्रदर्शन किया। मामला जब अफसरों तक पहुंचा तो ब्लॉक कर्मियों की पोल खुल गई। शुक्रवार को बीडीओ शत्रुघ्न सिंह व एडीओ कोआपरेटिव भाष्कर पांडेय ने गांव पहुंचे और इसकी जांच किए। जांच में गांव वालों की शिकायत सही मिली। बीडीओ ने फर्जी तरीके से आवास का लाभ लेने वाली संगीता देवी, श्वेता देवी और राधिका देवी को नोटिस जारी कर बैंक अकाउंट से निकाला हुआ रकम वापस जमा करने का निर्देश दिया है। अगर एक हफ्ते में रकम नहीं जमा हुआ तो केस दर्ज होगा। बीडीओ ने बताया कि लाभार्थियों को नोटिस जारी कर दिया है। रकम बैंक में जमा नहीं करने पर कार्रवाई होगी। विभागीय जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed