फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   विकास भवन में अफसर गायब

विकास भवन में अफसर गायब

Thu, 10 Aug 2017 11:17 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन में अफसर गायब
देवरिया। सीएम योगी आदित्यनाथ की तमाम कोशिशों के बावजूद अफसरों की कार्यशैली में सुधार नहीं आ सका हैै। जनता दर्शन के प्रति अफसर बेपरवाह हैं। राष्ट्रगान के समय विकास भवन के कई दफ्तरों में ताला लटकता मिला। 10 बजे के बाद अफसरों के आने का सिलसिला शुरू हुआ। देहात से आए लोगों को कामकाज के लिए मुश्किलें झेलनी पड़ीं। ‘अमर उजाला टीम’ ने गुरुवार को विकास भवन का जायजा लिया तो अफसरों के दफ्तर में बैठने के टाइम की असलियत सामने आई। जबकि सीएम ने जिलास्तरीय अधिकारियों निर्देश दे रखा है कि वे सुबह नौ बजे से जनता की समस्याएं सुनेंगे। मुख्य विकास अधिकारी राजेश त्यागी दफ्तर में नहीं मिले। कर्मचारियों ने बताया कि साहब जांच में गए हैं। राष्ट्रगान के समय परियोजना निदेशक रविशंकर राय पहुंचे। जिला विकास अधिकारी के दफ्तर में 9.28 बजे ताला लटकता मिला। हालांकि डिस्पैच विभाग में एक कर्मचारी मिला। लेखा अनुभाग की कुर्सियां खाली थीं। परियोजना निदेशक रविशंकर राय 9.31 बजे तक नहीं आए। सीलिंग फैन आने रफ्तार में चल रहा था। इसके बाद टीम प्रथम तल पर पहुंची तो डीपीआरओ एसपी सिंह दफ्तर में कामकाज निपटाते मिले। जिला कृषि अधिकारी बिकेश पटेल कैमरा देखते ही कुर्सी पर बैठ गए। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी की चेयर खाली थी। कर्मचारियों ने बताया कि साहब अभी आए नहीं हैं। जिला कार्यक्रम अधिकारी केएम पांडेय की कुर्सी 9.31 बजे तक खाली रही। अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल भी नहीं आए थे। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता के दफ्तर की सिटकनी बंद थी। कर्मचारी बरामदे में टहल रहे थे। सहायक अभियंता लघु सिंचाई के दफ्तर पर ताला लटक रहा था। फोटो खींचते वक्त एक व्यक्ति ने खुद को सहायक अभियंता बताया। पूछने पर कि दफ्तर क्यों बंद है सवाल का जवाब नहीं दे सके। कुछ देर के बाद कर्मचारी ने ताला खोला तो उस पर बिगड़ गए। कर्मचारियों की एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। सहायक निबंधक सहकारिता के दफ्तर के बाहर ताला लटक रहा था। उपायुक्त श्रम रोजगार स्वत: रोजगार के दफ्तर के चैनल पर 9.41 बजे तक ताला बंद मिला। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी 10.21 बजे आए।
विज्ञापन


आप सीडीओ से ही पूछ लें : डीएम
डीएम सुजीत कुमार से जब अफसरों के कार्यालय पहुंचने की टाइमिंग को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने गेंद सीडीओ राजेश त्यागी के पाले में डाल दी। डीएम ने कहा, विकास भवन के मुखिया सीडीओ हैं, आप उन्हीं से पूछ लें। इसके बाद फोन काट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed