फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अंकिता ने बब्बी को दिखाया आसमान

अंकिता ने बब्बी को दिखाया आसमान

Fri, 28 Jul 2017 10:31 PM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
अंकिता ने बब्बी को दिखाया आसमान
बनकटा/सलेेमपुर (देवरिया)। नागपंचमी त्योहार पर लोगों ने दूध और लावा चढ़ाकर जहां नाग देवता की पूजा की। वहीं गांवों में कुश्ती और कबड्डी का आयोजन किया गया। बनकटा के छेरिहा गांव में आयोजित कुश्ती में कई प्रदेश के पहलवानों ने जोर अजमाया।
विज्ञापन

कुश्ती खेल का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जयनाथ कुशवाहा ने किया। पहली कुश्ती दिल्ली की अंकिता और मुगलसराय के बब्बी के बीच हुआ। इसमें अंकिता ने बब्बी को पटखनी दे दी। वहीं दूसरे मुकाबले में वाराणसी के वकील ने बरीगहवा के विजय यादव को, गोरखपुर के विनीत ने जैदपुरा के विष्णु को, वाराणसी के हरिहर ने मध्यप्रदेश के गब्बर को आसमान दिखा दिया। वहीं मध्य प्रदेश के जीतेंद्र और देवरिया के अब्दुल का मुकाबला बराबरी पर रहा। विजेता पहलवानों को आयोजन मंडल की ओर से पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अशोक राय, रामेश्वर प्रसाद, संतोष पटेल, शशिरंजन तिवारी, चंद्रमा कुशवाहा, अंगद गुप्ता आदि मौजूद रहे। इसके अलावा दोघड़ा में भी खेल का आयोजन किया गया। मईल, नरसिहडाड़, तेलिया कला, लार, पिंडी, भागलपुर, भटनी और पड़री बाजार में कुश्ती का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed