{"_id":"597634fd4f1c1bb4058b4712","slug":"11500919037-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलाभिषेक को उमड़ा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलाभिषेक को उमड़ा आस्था का सैलाब
Updated Mon, 24 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। श्रावण मास के तीसरे सोमवार को विशेष मुहूर्त में भगवान शिव का जलाभिषेक करने को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। कांवड़ियों का जत्था बरहज स्थित सरयू नदी से जल भर दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पहुंचा। हर-हर बम-बम के जयकारों के बीच केसरियाधारी भक्तों ने दुग्धेश्वरनाथ और महेंद्रनाथ का जलाभिषेक किया।
संस्कृत के जानकारों के अनुसार सावन में पुष्य नक्षत्र कई वर्षों बाद मिलता है। सोमवार की सुबह पुष्य नक्षत्र में शिव अराधना का विशेष महत्व देख शिव भक्त पूजन-अर्चन को पहुंचे। सुबह तीन बजे ही भक्तों के लिए मंदिर का कपाट खोल दिया गया। कांवड़ियों का हुजूम कई जत्थों पर मंदिर पहुुंचा। पूरा परिक्षेत्र केसरियाधारी भक्तों से पट गया। शिव भक्त भक्ति गीतों पर भाव नृत्य करते हुए दुग्धेश्वरनाथ मंदिर आए। महिलाएं भी कांवड़ लेकर शिव के जलाभिषेक में शामिल हुईं। मंदिर पर भारी भीड़ से दोपहर रुद्रपुर-गोरखपुर मार्ग पर जाम लगा रहा। भारी वाहन कई बार जाम में फंसे रहे। शिव भक्तों के लिए मुख्य गेट पर लोग प्रसाद बांटने में लगे रहे। कांवड़ियों का लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया गया। मंदिर पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही।