{"_id":"594d48a64f1c1bca348b465b","slug":"11498237094-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने एबीआरसी परीक्षा का रिकॉर्ड तलब किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने एबीआरसी परीक्षा का रिकॉर्ड तलब किया
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। डीएम ने एबीआरसी परीक्षा से संबंधित रिकॉर्ड तलब किया है। कुछ लोगों ने उनसे परीक्षा के दौरान धांधली किए जाने की शिकायत की थी। इस पर डीएम ने यह एक्शन लिया है। अब उनकी जांच के बाद ही परिणाम घोषित हो सकेगा।
जिले में 16 ब्लॉक और नगर क्षेत्र मिलाकर एबीआरसी के 85 पद हैं। ब्लॉक क्षेत्र में नौ और नगर क्षेत्र में तीन एबीआरसी का कार्यकाल अभी बाकी है। शेष 73 का 31 मई को कार्यकाल समाप्त हो गया। इन पदों पर चयन के लिए पिछले महीने ही आवेदन मंगा लिया गया था। कुल 168 शिक्षकों ने आवेदन किया था। बुधवार को हुई लिखित परीक्षा में 159 शिक्षक शामिल हुए। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में हुई। बृहस्पतिवार को 157 शिक्षक साक्षात्कार में शामिल हुए। इसी बीच कुछ लोगों ने डीएम से शिकायत की कि विभागीय जिम्मेदारों ने चहेतों को नकल कराया है। विभागीय अधिकारी चहेतों को ही एबीआरसी पद पर बैठाना चाह रहे हैं। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए डीएम सुजीत कुमार ने डायट प्राचार्य शिवचंद्र राम से परीक्षा और साक्षात्कार का सभी रिकॉर्ड तलब किया है। वीडियो फुटेज भी मंगाया है। जिससे कि वह खुद मामले की सच्चाई जान सकें। इस बाबत डायट प्राचार्य शिवचंद्र राम का कहना है कि डीएम ने एबीआरसी परीक्षा से संबंधित सभी रिकॉर्ड मांगा है।