{"_id":"60709ade8ebc3ed37a20556f","slug":"112-passengers-tested-corona-deoria-news-gkp391448540","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर 112 यात्रियों की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर 112 यात्रियों की हुई जांच
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सर्तक है। लोगों को जागरूक करने के साथ ही जांच बढ़ा दी गई है। शुक्रवार को की शाम देवरिया सदर रेलवे स्टेशन पर मुंबई से आने वाली दादर एक्सप्रेस के करीब 112 यात्रियों की स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की। इसके अलावा शहर के दो लोगों की जांच की गई, जिनकी एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
कोरोना संक्रमण को देखते हुए डीएम आशुतोष निरंजन के निर्देश पर एएसडीएम देवरिया सदर लल्लन राम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम सदर रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसमें एलटी राकेश कुुमार मल्ल, राकेश यादव, एलए तनवीर अहमद, ओमप्रकाश मणि, प्रिंस कुमार सिंह, वैद्यनाथ सिंह, आलोक कुमार सिंह, पंकज पांडेय आदि शामिल रहे। साथ ही आरपीएफ व जीआरपी के जवान भी तैनात थे। स्टेशन पर बैरिकेडिंग कर यात्रियों को मेन गेट से ही निकलना था, जहां जांच के लिए दो काउंटर बनाए थे। इसी बीच मुंबई से आने वाली दादर एक्सप्रेस पहुंची। ट्रेन से उतरे 112 यात्रियों की जांच स्वास्थ्य विभाग की टीम ने की। इसमें कोई पॉजिटिव नहीं मिला। जबकि शहर के दो नागरिकों की एंटीजन जांच की गई, जो पॉजिटिव आई। उन्हें होम आइसोलेशन में रहने को कहा गया है।