फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ‘महिलाएं होंगी सशक्त तभी समाज का विकास’

‘महिलाएं होंगी सशक्त तभी समाज का विकास’

Tue, 07 May 2019 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
‘महिलाएं होंगी सशक्त तभी समाज का विकास’
अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता अभियान के तहत संबोधित करते चेयरमैन - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के ‘अपराजिता’ अभियान के अंतर्गत नगर के इंदिरा गांधी बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को लोकतंत्र की पाठशाला का आयोजन हुआ। नारी सशक्तिकरण के साथ ही छात्राओं को मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया। स्वस्थ और मजबूत लोकतंत्र निर्माण के लिए शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत चेयरमैन जेपी मद्धेशिया ने कहा कि नारी सशक्तिकरण के इस राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत छात्राओं को अपराजिता बनाने का प्रयास सराहनीय है। छात्राओं में आत्मबल विकसित करने की जरूरत है। वह सशक्त बनेंगी, तभी समाज सशक्त होगा। कॉलेज प्रबंधक नवल किशोर पांडेय ने कहा कि आज के दौर में लड़कियों की शिक्षा किसी भी परिवार व समाज की तरक्की के लिए आवश्यक है। प्रधानाचार्य देवेश पांडेय ने कहा कि देश की बेटियां हर क्षेत्र में सफलता के झंडे गाड़ते हुए लड़कों को पीछे छोड़ रही हैं। पूर्व प्रवक्ता सच्चिदानंद कुशवाहा ने कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़े मुद्दों पर अखबार की यह मुहिम सराहनीय कदम है। इस दौरान आंचल रौनियार ने कहा छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रम जरूरी हैं। हम पूरी कोशिश करेंगे कि अपने परिवार के एक-एक मतदाता का वोट दिलाकर मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सकें। काजल गुप्ता ने कहा हर लड़की को अपने अंदर हौसला पैदा करने की जरूरत है। तभी पुरुष प्रधान समाज की बात करने वालों के मुंह बंद होंगे। महिलाओं को उपेक्षित करने वालों को करारा जवाब मिलेगा। आयुषी तिवारी ने कहा सशक्तिकरण का मतलब सिर्फ अपने अधिकार जानना ही नहीं है। हमें उनका खुलकर प्रयोग और सही-गलत के साथ मुखर होकर आगे आने की भी जरूरत है। सोनी कुशवाहा ने कहा जिस समाज में महिला शिक्षित होती है वह समाज तरक्की करता है। इस बार चुनाव में महिलाएं अपनी उपस्थिति को दमदारी से दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed