फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   चुनाव कराने के लिए दवा कीट के साथ रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

चुनाव कराने के लिए दवा कीट के साथ रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Tue, 09 Apr 2019 10:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
चुनाव कराने के लिए दवा कीट के साथ रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
दवा किट के साथ रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
विज्ञापन


4000 दवा कीट तैयार, ओआरएस की पर्याप्त मात्रा में होगी व्यवस्था
जिला अस्पताल में बनाया गया 10 बेड का जनरल वार्ड और एक सेफ हाउस
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बूथ पर तबीयत बिगड़ने पर मतदानकर्मियों को दवा के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। बूथ पर रवाना होते समय ही स्वास्थ्य विभाग पीठासीन अधिकारियों को दवा का किट देगा, जिसमें 15 तरह की जरूरी दवाएं होंगी। मतदान और मतगणना के दिन जिला अस्पताल और सीएचसी, पीएचसी के डॉक्टर और कर्मचारियों को अलर्ट रखा जाएगा।

लोकसभा चुनाव जिले में अंतिम चरण में 19 मई को होगा। तब गर्मी चरम पर होगी। ऐहतियात के तौर पर मतदान कार्मिकों को चुनाव सामग्री के साथ दवा किट भी दी जाएगी। दर्द, बुखार, शुगर, बीपी, उल्टी, दस्त, ओआरएस, एंटीबॉयोटिक, गैस समेत 15 तरह की दवाएं किट में होंगी। दवा का उपयोग करने के लिए इसमें एक पर्ची भी रखी जाएगी। पोलिंग पार्टी रवाना होने के दौरान पीठासीन अधिकारी को दवा का किट दिया जाएगा। 19 मई को मतदान के बाद ईवीएम जहां जमा होंगे, वहां चार एंबुलेंस और डॉक्टरों की दो टीम मौजूद रहेगी। मतगणना के दिन डॉक्टरों की दो टीम 11 एंबुलेंस के साथ मतगणना स्थल पर रहेगी। जिला अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों को एक अप्रैल से 30 मई तक अलर्ट कर दिया गया है। ऑन कॉल सभी विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे। जिला अस्पताल में 10 बेड का जनरल वार्ड, एक सेफ हाउस, इमरजेंसी में एक वार्ड रिजर्व में रखा गया है। ब्लड बैंक 24 घंटे खुला रहेगा। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री का ब्लड ग्रुप भी मंगा लिया गया है। एंबुलेंस कर्मी, सीटी स्कैन और पैथॉलाजी ऑन कॉल 24 घंटे संचालित होंगे। बूथों पर डीपीआरओ और सीएमओ आपसी तालमेल से फागिंग कराने का मतदान से पूर्व निर्देश दिया। सीएमओ डॉ. धीरेंद्र कुमार ने बताया कि 2629 बूथ पर मतदान होगा। 4000 दवा किट तैयार कर लिया गया है। मतदान और मतगणना के दिन सरकारी अस्पताल पर इमरजेंसी व्यवस्था रहेगी। इसके लिए कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed