फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   जायसवाल समाज ने कुलदेवता के जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

जायसवाल समाज ने कुलदेवता के जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

Sun, 18 Nov 2018 11:15 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
जायसवाल समाज ने कुलदेवता के जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
....फोटो समाचार
विज्ञापन

सहस्त्रबाहु के जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
जायसवाल समाज ने जयघोष के बीच जगह-जगह पुष्प वर्षा कर किया स्वागत
भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन और अन्य झांकियां रहीं आकर्षण की केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। जायसवाल समाज देवरिया की ओर से रविवार को कुलदेवता भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। हाथी-घोड़े, बैंडबाजा, ध्वज पताका एवं विभिन्न झांकियों से सजी यात्रा जब शहर में चली तो सभी इसे देखते ही रह गए। लोगों ने रास्ते भर जयघोष किया। विभिन्न मार्गों पर समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

देवरिया खास स्थित काली मंदिर से शोभायात्रा समाज के जिलाध्यक्ष धनोज जायसवाल, महासचिव मंटू जायसवाल के नेतृत्व में शुरू हुई। जो हनुमान मंदिर रोड, राघवनगर, कचहरी चौराहा, सिविल लाइंस, डीएम आवास, कोतवाली रोड, अंसारी रोड, मालवीय रोड, नगरपालिका रोड, कोऑपरेटिव चौराहा, रामलीला मैदान से पुन: हनुमान मंदिर रोड होते हुए वापस काली मंदिर पहुंची। शोभायात्रा में सुरेंद्र जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, जेपी जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल, डॉ. बलराम जायसवाल, निलेश जायसवाल, पन्नालाल जायसवाल, सुभाष जायसवाल, जगदीश जायसवाल, रविंद्रनाथ जायसवाल, गुलाब चंद जायसवाल, नंदलाल जायसवाल, राजेश जायसवाल, अरविंद जायसवाल, डॉ. विकास जायसवाल, डॉ. शांतनु जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, अखिलेंद्र जायसवाल, राजेश्वर जायसवाल, किशन जायसवाल, दिनेश जायसवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed