{"_id":"5b842dbe42c792466835fc67","slug":"111535389118-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई जांच के लिए एपवा करेगा प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई जांच के लिए एपवा करेगा प्रदर्शन
Updated Mon, 27 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
ऐपवा की बैठक को संबोधित करतीं जिलाध्यक्ष गीता पांडेय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (एपवा) की बैठक कैंप कार्यालय पर सोमवार को हुई। बालगृह बालिका कांड की जांच कर रही एसआईटी की भूमिका पर सवाल खड़ा किया। सीबीआई जांच की मांग को लेकर पांच सितंबर को धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष गीता पांडेय ने कहा कि बालगृह बालिका कांड का पर्दाफाश होने के बाद कई अफसर व पुलिस वाले फंस रहे हैं। प्रदेश सरकार शुरू में प्रकरण की जांच सीबीआई से कराने की बात कही। लेकिन अब सीबीआई में मैन पॉवर की कमी को बताते हुए एसआईटी से जांच करा रही है। इसमें शामिल अफसरों को बचाने के लिए यह कुचक्र रचा गया है। कई दिनों से जिले में जमी एसआईटी की जांच से लोगों का भरोसा उठ रहा है। हाईकोर्ट में जांच पेश किए गए जांच रिपोर्ट में भी आधी अधूरी जानकारी दी गई है। ऐसे में इस मामले में की जांच सीबीआई से कराया जाए। ऐसा नहीं होने पर पांच सितंबर को एपवा जिले में धरना प्रदर्शन करेगी। इस दौरान सुमन, निर्मला मिश्रा, सुमित्रा राय, शोभा, कलावती, उर्मिला राजभर, पार्वती, गायत्री, सुनैना, सविता सिंह मौजूद रही।