फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   ओपन नेशनल ताइक्वांडो में देवरिया को एक स्वर्ण सहित चार पदक

ओपन नेशनल ताइक्वांडो में देवरिया को एक स्वर्ण सहित चार पदक

Wed, 06 Jun 2018 11:04 PM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
ओपन नेशनल ताइक्वांडो में देवरिया को एक स्वर्ण सहित चार पदक
देवरिया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में एक से चार जून तक आयोजित भगवान महावीर ओपेन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में देवरिया के खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण सहित चार पदक जीते हैं। 44 किलो भार वर्ग में शहर की रिया कन्नौजिया ने हरियाणा के खिलाड़ी को हराकर सिल्वर जीता। इस उपलब्धि के साथ ही वह आगामी भारतीय ताइक्वांडो कैंप के लिए चयनित हुई हैं। बुधवार को वापस आए खिलाड़ियों का देवरिया ताइक्वांडो संघ के पदाधिकारियों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

नेशनल ओपेन ताइक्वांडो में शहर के 10 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें रिया के अलावा रितिक शर्मा ने सब जूनियर अंडर 38 किलो भार वर्ग में राजस्थान के खिलाड़ी को 11-07 से, दिल्ली को 12-06 से और फाइनल में हरियाणा के खिलाड़ी को 10-03 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। रिया पांडेय ने सब जूनियर अंडर-47 किलोग्राम वर्ग में राजस्थान के खिलाड़ी को 05-03, मध्य प्रदेश को 08-03 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। खिताबी भिड़ंत में वह हरियाणा के खिलाड़ी से 04-02 के अंतर से हार गई और सिल्वर मेडल से ही संतोष करना पड़ा। संदीप प्रसाद ने कैडेट बालक वर्ग अंडर-45 किलोग्राम वर्ग में उत्तराखंड को नाकआउट, दिल्ली के खिलाड़ी को 08-06 से तथा सर्विसेज रानीखेत को 08-04 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में वह साई की खिलाड़ी से हार गईं और कांस्य पदक ही जीत पाई। प्रतियोगिता में तूलिका पांडेय, रेशमा खातून, प्रियांशु पांडेय, शुभम गुप्ता, दीपक सिंह, राज जायसवाल ने भी प्रतिभाग किया। ये सभी खिलाड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में कोच गिरीश सिंह की देखरेख में खेल का अभ्यास करते हैं। स्टेडियम परिसर में जिला क्रीड़ाधिकारी केके पांडेय, ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजय कानोडिया, सचिव गिरीश सिंह, अभिषेक सिंह, ओंकार यादव, शकील अहमद, पवन कुमार, विक्रम सिंह, शालिनी शर्मा, दिनेश कुशवाहा आदि ने इन्हें अच्छे प्रदर्शन की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed