{"_id":"5b12d5114f1c1bda6e8b5e81","slug":"111527960849-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लार सीएचसी पर ड्यूटी से गायब मिले छह कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लार सीएचसी पर ड्यूटी से गायब मिले छह कर्मचारी
Updated Sat, 02 Jun 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
लार सीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ डा. धीरेंद्र कुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। लार सीएचसी, भागलपुर और ठेंगवल दुबे पीएचसी का सीएमओ ने शनिवार को निरीक्षण किया। लार में छह कर्मचारी ड्यूटी से नदारद मिले। वहीं एएनएम उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर के बाद ड्यूटी से गायब मिली। ठेंगवल में पेयजल व्यवस्था नहीं थी।
लार सीएचसी पर सुबह 8.20 बजे सीएमओ पहुंचे। एमपीएस परमात्मा सिंह, फार्मासिस्ट राजेंद्र यादव, अखिलेश, मो.अजमल, बीसीपीएम अभिषेक श्रीवास्तव, एलटी संतोष चक्रधारी ड्यूटी से गायब मिले। वहीं उपस्थित पंजिका पर हस्ताक्षर बनाकर एएनएम उर्मिला सिंह अपने आवास पर चली गई थी। नाराज सीएमओ ने चिकित्साधीक्षक बीबी सिंह से जवाब मांगा। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि अक्सर वह उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर कर आवास पर चली जाती हैं। बुलाने के बावजूद जल्दी नहीं आती हैं। ऐसी शिकायत पूर्व में कई बार मिल चुकी है। सीएमओ ने जेई-एईएस वार्ड का हाल देखा। इसमें दवाओं की उपलब्धता और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली। इसके बाद 9.15 बजे भागलपुर पहुंचे। सभी कर्मचारी व डॉक्टर मौजूद मिले। इमरजेंसी ट्रे में दवाओं का रखरखाव ठीक नहीं मिला। इसे सिस्टम से रखने के लिए फर्मासिस्ट को निर्देश दिया गया। ठेंगवल दुबे पीएचसी पर सभी कर्मचारी व डॉक्टर आए थे। कैंपस में गंदगी होने पर सफाई का निर्देश दिया। कर्मचारियों ने पानी की सुविधा उपलब्ध कराने व इंवर्टर लगवाने की मांग की। कैंपस में लगे पानी की टंकी का मोटर महीनों से जला हुआ है। भागलपुर चिकित्साधीक्षक को सीएमओ ने अविलंब इसे ठीक कराने को कहा। सीएमओ डॉ.धीरेंद्र कुमार ने बताया कि ड्यूटी से गायब मिले कर्मचारियों का वेतन रोका गया है।