फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   कड़ी सुरक्षा में होगी शराब की दुकानों की लाटरी

कड़ी सुरक्षा में होगी शराब की दुकानों की लाटरी

Wed, 07 Mar 2018 11:01 PM IST
Updated Wed, 07 Mar 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
कड़ी सुरक्षा में होगी शराब की दुकानों की लाटरी
राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में मदिरा की दुकान की लाटरी को लेकर सुरक्षा व्यवस्था का डीएम और एसपी ने जायजा लिया। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। कड़ी सुरक्षा के बीच राजकीय इंटर कॉलेज में मदिरा की दुकानों की ऑनलाइन लाटरी आज होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। डीएम सुजीत कुमार और एसपी राकेश शंकर ने सुरक्षा व्यवस्था का हाल जाना। मदिरा की दस ऐसी दुकानें है, जिस पर लोगों ने आवेदन नहीं किया है।
विज्ञापन

मदिरा की दुकानों की लाटरी जिला पंचायत सभागार में होनी थी। लेकिन सुरक्षा की दृष्टिकोण से जगह ठीक नहीं थी। इस लिए राजकीय इंटर कॉलेज के कैंपस में व्यवस्था की गई। आबकारी विभाग के अफसर लाटरी कराने की तैयारी में पूरे दिन जुटे रहे। जिले की कुल 335 शराब की दुकानों में 325 दुकानों के लिए 5000 से अधिक लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। कई लोगों का आवेदन त्रुटि की वजह से निरस्त भी हो गया है। सभी आवेदनों को दुकानवार ऑनलाइन लाटरी के लिए कंप्यूटर में फीडिंग किया गया है। एसपी राकेश शंकर ने कहा कि मदिरा की दुकानों की ऑनलाइन लाटरी की जाएगी। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। ताकि शांति व्यवस्था बरकरार रहे। लाटरी के दौरान उपद्रव या बेवजह कर्मचारियों पर दबाव डालने वालों पर केस दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। जिला आबकारी अधिकारी अश्वनी कुमार ने बताया कि 10 बजे से ऑनलाइन लाटरी शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed