{"_id":"5a53a80f4f1c1b32198b5b1f","slug":"111515431951-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिशा की बैठक में अफसरों की कार्यशैली पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिशा की बैठक में अफसरों की कार्यशैली पर उठे सवाल
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
विकास भवन सभागार में आयोजित विकास समन्वय निगरानी समिति दिशा की बैठक को पूर्व केन्द्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने संबोधित किया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। विकास भवन के गांधी सभागार में विकास समन्वय निगरानी समिति दिशा की बैठक पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद कलराज मिश्र की अध्यक्षता हुई। इसमें अफसरों की कार्यशैली पर जनप्रतिनिधियों ने नाराजगी जताते हुए कार्यशैली पर सवाल खड़ा किया। कागजों में सड़कों को गड्डा मुक्त करने पर अध्यक्ष ने नाराजगी जाहिर की।
सलेमपुर से भाटपाररानी को जाने वाली सड़क कागजों में गड्डामुक्त कर दिया गया है जो, हकीकत से परे है। सलेमपुर सांसद रविंद्र कुशवाहा ने लोकनिर्माण विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि अफसर अपने आदत में सुधार लाए। इस सड़क को बेहतर तरीके से मरम्मत के लिए विभागीय केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखा था। इस पर लोकनिर्माण विभाग के अफसर गड्डा मुक्त होने की रिपोर्ट लगाकर भेज दिए। अफसरों के ऐसे हरकत से सरकार की बदनामी लोगों के बीच हो रही है। एमएलसी देवेंद्र सिंह ने कहा कि भलुअनी क्षेत्र की सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। लेकिन पांच माह बाद भी बीच में 100 मीटर तक छूटा सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। इसे अविलंब ठीक कराने की बात कही। गई। बरहज विधायक सुरेश तिवारी ने अहिल्यापुुर बुजुर्ग गांव में बिजली सप्लाई चालू कराने की मांग करते हुए देवरिया के एक्सईएन पर बिफर पड़े। कैबिनेट मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने बिनही और आनंदनगर के बीच सड़क पर बनी पुलिया के एप्रोच पर मिट्टी भरवाने को कहा। इसके अलावा जिला अस्पताल में डिजीटल एक्सरे मशीन लगवाने और प्यासी के पीएचसी पर डॉक्टर की तैनाती की मांग की गई। लोगों ने थानों पर पासपोर्ट जांच के नाम पर 1500 रुपये वसूली होने की बात एएसपी के सामने रखी। इसके अलावा जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, विधायक जन्मेजय सिंह, कमलेश शुक्ला, काली प्रसाद ने भी क्षेत्र की समस्या को रखा। इस दौरान डीएम सुुजीत कुमार, सीडीओ राजेश तिवारी, पीडी रविशंकर राय, डीपीओ पीके सिंह, डीएफओ रत्नेश श्रीवास्तव, पीडब्लूडी के एक्सईएन आरके चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
गेट से हटाई जाएगी दवा की दुकान
जिला अस्पताल गेट के सामने संचालित हो रही दवा की दुकानों की जांच कराने की मांग विधायक सुरेश तिवारी ने की। आरोप है कि अस्पताल कर्मचारियों की मिलीभगत से यह दुकानें संचालित हो रही है और मरीजों का इलाज के नाम पर शोषण किया जा रहा है। डीएम ने दुकानों की जांच कराने और हटवाने का आश्वासन दिया।