{"_id":"5a0b1f494f1c1b87698bb619","slug":"111510678345-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामी बदमाश गिरप्तार,पांच लोगों ने दिया था लूट का अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामी बदमाश गिरप्तार,पांच लोगों ने दिया था लूट का अंजाम
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली में गिरफ्तार लूट के बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर। नगर में 16 दिन पहले दुकानदार को गोली मारकर तीन लाख की लूट का पर्दाफाश पुलिस ने मंगलवार को कर दिया। इस मामले में पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बदमाशों के पास से पांच हजार नकदी और पांच विदेशी करेंसी भी बरामद की है। साथ ही लूट में इस्तेमाल बाइक, एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किया है।
नगर के लोहिया नगर वार्ड निवासी रवि प्रताप सिंह की विद्युत उपकेंद्र के समीप फोटो स्टेट की दुकान हैं। इसके अलावा वह मनी ट्रांसफर का भी काम करते है। 28 अक्टूबर की रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर साइकिल से घर जा रहे थे। अभी वह सोहनाग रोड पर पहुंचे थे कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मारकर तीन लाख रुपये लूट लिए थे। मुखबिर की सूचना पर सीओ शितांशु यादव के नेतृृत्व में सोमवार की रात 8.15 बजे नगर के सुगही तिराहे पर पर घेराबंदी की गई। बाइक सवार बदमाशों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की, तो बदमाश भागने लगे। इस पर पुलिस ने बदमाशों को दौड़ाकर पकड़ लिया। इनकी पहचासन बभनौली पांडेय निवासी पप्पू यादव और नगर के इचौना पश्चिमी निवासी पिंकू मिश्र के रूप में हुई।
लूट का सरगना समेत दो बदमाश चल रहे फरार
पुलिस की पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि लूट का मास्टर माइंड खुखुन्दू थाना क्षेत्र के पतलापुर गांव निवासी विवेक सिंह पप्पू है। पुलिस की माने तो घटना को अंजाम देने से पहले लुटेरों ने जेल में बंद एक शातिर बदमाश से मुलाकात की थी। लूट के बाद लुटेरे चेरो चौराहा होते हुए पतलापुर गांव पहुंचे थे। गांव के बताहर एक हैंडपंप के पास रकम से भरा बैग पप्पू सिंह को सौंप दिए थे। घटना में शामिल मुन्ना यादव, कन्हैया गोंड, पिंकू मिश्र, पप्पू यादव को विवेक ने चार हजार रुपये देकर घर जाने को कहा। बाकी रकम बैग समेत अपने पास रख लिया। पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल खामपार थाना क्षेत्र के कुकुरघांटी निवासी मुन्ना यादव, कोतवाली क्षेत्र के सलाहाबाद निवासी कन्हैया उर्फ राहुल गोंड और पप्पू उर्फ विवेक सिंह फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन
10-10 हजार का इनाम घोषित
पुलिस ने पिंकू मिश्र, कन्हैया गोड़ और पप्पू यादव 10-10 हजार का इनाम घोषित किया है। सीओ शितांशु यादव ने बताया कि लूट में शामिल दोनों युवकों को जेल भेज दिया गया है। अन्य बदमाशों की तलाश जारी है। जल्द ही अन्य बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।