फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   अफसरों ने माना समय पर मासूमों की नहीं हुआ इलाज

अफसरों ने माना समय पर मासूमों की नहीं हुआ इलाज

Tue, 14 Nov 2017 10:52 PM IST
Updated Tue, 14 Nov 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
अफसरों ने माना समय पर मासूमों की नहीं हुआ इलाज
लार में कुपोषण से हुई मौत की जानकारी लेते अफसर - फोटो : अमर उजाला
लार। पल्लेदार पशुपति के घर पहुंचे सीडीओ ने कुपोषण से भाई-बहन की हुई मौत के मामले में जानकारी ली। ढाई घंटे के अंतराल पर हुए बच्चों की मौत पर अफसोस जताते हुए बोले कि वक्त से इलाज मिला होता तो शायद बच्चों की जान बच जाती। शासन से आर्थिक मदद दिलाने और आउटसोर्सिंग के जरिए रोजगार दिलाने की बात कही। वार्ड के अन्य बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण और पानी की जांच कराने का निर्देश सीएमओ को दिया। पूर्वांचल बैंक में पल्लेदार पशुपति का बैंक अकाउंट खुलवाया गया।
विज्ञापन

नगर के गयागिर वार्ड निवासी पल्लेदार पशुपति राजभर की सात वर्षीय बेटी खुशबू और पांच वर्षीय बेटा अजय की कुपोषण से गुरुवार को मौत हो गई। मंगलवार को सीडीओ, सीएमओ और जिला पूर्ति अधिकारी पल्लेदार के घर पहुंचे। सीडीओ ने उसकी माली हालत देखने के बाद मातहतों पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने वक्त से भोजन नहीं मिलने के कारण बच्चों के कमजोर होने की वजह से पीलिया जैसी बीमारी की चपेट में आने की बात कही। उन्होंने सीएमओ डॉ. रामनिवास से गयागिर वार्ड में मौजूद बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण और हैंडपंपों की पानी की जांच कराने का निर्देश दिया। पशुपति का बैंक अकाउंट नहीं खुलने पर जिला पूर्ति अधिकारी केजी पांडेय ने एडीओ एसटी रामबचन राम पर नाराजगी जाहिर की। इसके बाद एडीओ एसटी अपनी बाइक से मजदूर को लेकर पूर्वांचल बैंक गए, जहां उसका बैंक अकाउंट खुला। सीडीओ ने कहा कि वास्तव में पशुपति की माली हालत खराब है। शासन-प्रशासन की ओर से मिलने वाली सहायता दिलाई जाएगी। ईओ मनोज कुमार ने बताया कि आचार संहिता लगने से थोड़ी दिक्कत है, लेकिन आउटसोर्सिंग के जरिए मजदूर से सफाईकर्मी का काम नगर पंचायत में दिया जाएगा। एसडीएम से पल्लेदार की आर्थिक आधार पर रिपोर्ट तैयार कर मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed