{"_id":"59e63a3e4f1c1bca678b63f5","slug":"111508260414-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दादर ट्रेन में पूर्व सैनिक की रहस्यमय हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दादर ट्रेन में पूर्व सैनिक की रहस्यमय हालात में मौत
Updated Tue, 17 Oct 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया। दादर एक्सप्रेस से जा रहे एक पूर्व सैनिक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना के बाद आरपीएफ के जवानों ने देवरिया रेलवे स्टेशन पर शव उतार लिया। सूचना के बाद परिवार के लोग पहुंचे। वह घर से जबलपुर जाने के लिए निकले थे।
महराजगंज के नौतनवा के रहने वाले हरिबहादुर गुप्ता के 35 वर्षीय बेटे शीतल गुप्ता सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। मंगलवार को वह दादर एक्सप्रेस से जबलपुर जा रहे थे। सुबह गोरखपुर से ट्रेन चलने के कुछ देर बाद ही संदिग्ध हालात में उनकी मौत हो गई। किसी यात्री ने इसकी सूचना आरपीएफ देवरिया को दी। आरपीएफ के जवानों ने सदर रेलवे स्टेशन पर शव को नीचे उतार लिया और जिला अस्पताल पहुंचाया। उनके पास से मिले कागजात और मोबाइल से परिवारवालों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही परिवार के लोग देवरिया आ गए। परिवार के लोग दहाड़ मारकर रो रहे थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवारवालों के हवाले कर दिया।