{"_id":"59c2a5804f1c1b36688b5beb","slug":"111505928576-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लार में शांति कमेटी की बैठक में भाजपा नेताओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लार में शांति कमेटी की बैठक में भाजपा नेताओं का हंगामा
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेहरौनाघाट। लार पुलिस चौकी पर शांति कमेटी की बैठक में सीएम पर टिप्पणी पर भाजपा नेताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस हरकत में आ गई। एसडीएम के आश्वासन पर लोग शांत हुए।
पिछली बार नवरात्र में दो समुदाय के बीच बवाल हो गया था। मूर्ति विसर्जन के दौरान मेहरौना में दंगा हो गया। इसको लेकर प्रशासन सक्रिय है। शाम को नगर पुलिस चौकी पर शांति कमेटी की बैठक एसडीएम रामविलास राम के नेतृत्व में चल रहा था। इसमें पूर्व चेयरमैन सीएम और पीएम के दिए गए भाषण को दोहराते हुए आपसी सामंजस्य बनाने की बात कही। इसी पर भाजपा नेता भड़क गए और सीएम और पीएम पर टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम के सामने हंगामा करने लगे। इससे माहौल गरमा गया। एसडीएम के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। एसडीएम ने कहा कि कोई भी नगर पंचायत का उम्मीदवार नहीं बोलेगा। इसके बाद दोबारा बैठक शुरू हुई। आजम लारी ने कहा कि मोहर्रम में अखाड़ा जुलूस खत्म होने के बाद मूर्ति आयोजकों से सजावट करने की अपील की। वहीं मूर्ति आयोजकों ने कहा कि डीजे देवी प्रतिमाओं के पास बजेगा। अगर प्रशासन इस पर रोक लगाने के लिए जोर डालेगा तो मूर्ति आयोजक बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस दौरान पूर्व चेयरमैन श्रीराम सिंह, हियुवा नेता अरुण सिंह, चंद्रभूषण सिंह, संजय कुशवाहा, कुंजबिहारी सिंह, राजेश सिंह, अरुण पांडेय आदि मौजूद रहे।