{"_id":"598200874f1c1b667d8b4568","slug":"111501692039-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान की जेब से 15 हजार उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान की जेब से 15 हजार उड़ाया
Updated Wed, 02 Aug 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भलुअनी। सेंट्रल बैंक की शाखा से 15 हजार रुपये निकाल घर जा रहे किसान की जेब से दवा की दुकान पर उचक्के ने 15 हजार रुपये निकाल लिए। दवा के भुगतान के लिए जब उसने जेब से रुपये निकालना चाहा तो गायब देख उसके होश फाख्ता हो गए। वह चिल्लाने लगा, लोगों की भीड़ जुट गई।
धनौती गांव के मुख नारायण यादव का भलुअनी के सेंट्रल बैंक की शाखा में खाता है। बुधवार को वह पौत्र अभिषेक के साथ बाइक से बैंक आया था। करीब ढाई बजे बैंक से 15 हजार रुपये निकाल कर वापस घर जा रहा था। रास्ते में भरौली चौराहे पर एक दवा की दुकान से दवा खरीदने लगा। इसी बीच मौका देख उचक्के ने किसान के कुर्ते के जेब से रुपये उड़ा दिए। दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में लाल रंग की प्लेटिना बाइक से छरहरे बदन का आया एक युवक उनके पास खड़ा दिखाई दे रहा था। वह बिना कुछ सामान खरीदे वापस भी चला गया। थानाध्यक्ष अजय ओझा ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।