{"_id":"594d48a14f1c1b2b4d8b45b1","slug":"111498237089-deoria-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली विभाग के खिलाफ गांव वालों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली विभाग के खिलाफ गांव वालों ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 23 Jun 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मगहरा। खखड़ी गांव में सरकारी ट्यूबवेल के पास गिरे हाईटेंशन तार की चपेट में आने से गुरुवार शाम एक बालक की मौत हो गई थी। इससे नाराज गांववालों ने शुक्रवार को विद्युत विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि शिकायत के बाद भी विभाग ने तार ठीक नहीं कराया। पीड़ित परिजनों ने एसडीएम को पत्र सौंप कहा है कि बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर आत्मदाह करेंगे।
खुखुंदू थाने के खखड़ी गांव के नाराज लोग ट्यूबवेल के पास 11 बजे एकत्रित होकर विभाग के खिलाफ करीब डेढ़ घंटे तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। गांववालों का कहना था कि सतरांव स्थित विद्युत उपकेंद्र से गांव को आपूर्ति दी जाती है। तीन दिन पहले हाईटेंशन का तार ट्यूबवेल के पास गिर गया था। इसकी सूचना विभाग को दी गई थी। लेकिन विभाग ने सुधि नहीं ली। जिससे बिजली आपूर्ति के दौरान गुरुवार की शाम तार की जद में आने से राजा शर्मा पुत्र संजय शर्मा की मौत हो गई थी। इस दौरान भानु कुशवाहा, रामबड़ाई राजभर, पंकज कुशवाहा, राज दूबे, पारस राजभर, जयंत चौहान, अमरनाथ, संजय आदि उपस्थित रहे।